Events in Dhanbad today: आज से सांसद पीएन सिंह के घर के सामने अनिश्चितकालीन धरना, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
धनबाद रेलवे स्टेशन से झरिया पुल तक सड़क निर्माण के खिलाफ पुराना बाजार विस्थापित मोर्चा की ओर से मंगलवार को सांसद पीएन सिंह के आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
By MritunjayEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:51 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad today. धनबाद रेलवे स्टेशन से झरिया पुल तक सड़क निर्माण के खिलाफ पुराना बाजार विस्थापित मोर्चा की ओर से मंगलवार को 11 बजे धनसार स्थित सांसद पीएन सिंह के आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
- आइए, मंगलवार, 21 जनवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों- Events in Dhanbad को जानते हैंः-
- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में स्पोट्र्स कार्निवल का उदघाटन करेंगी शूटर दादी चंद्रो तोमर, सुबह साढ़े दस बजे।
- डीएवी पब्लिक स्कूल पुराना बाजार में स्कूल प्रबंध समिति की बैठक, दोपहर तीन बजे।
- चित्रकला प्रतियोगिता, एसएसपी कोचिंग सेंटर बसमसिया, सुबह 11 बजे से।
- युवा अधिवक्ता मंच धनबाद का गठन सर्किट हाउस में, दोपहर एक बजे।
- मासस अंसगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों का सेल चासनाला जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन। सैकड़ों मजदूर होंगे शामिल। सुबह नौ बजे से।
- हरिहरपुर थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम, पूर्वाह्न 11:00 बजे।
- पल्स पोलियो अभियान के तीसरे दिन घर-घर दी जायेगी दवा, सुबह नौ बजे से।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें