Events in Dhanbad Today: आज IIT-ISM का 40 वां दीक्षांत समारोह, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today on 21th Dec 2019. IIT-ISM Convocation. 92 छात्रों को गोल्ड सिल्वर और स्पांसरशिप मेडल दिए जाएंगे। तीन शिफ्ट में 12 साै छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।
By MritunjayEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 08:24 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 08:24 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad Today. आइआइटी आइएसएम का 40 वां दीक्षांत समारोह शनिवार को पेनमेन हॉल में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस माैके पर 92 छात्रों को गोल्ड, सिल्वर और स्पांसरशिप मेडल दिए जाएंगे। तीन शिफ्ट में 12 साै छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।
आइए, शनिवार, 21 दिसंबर, 2019 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों- Events in Dhanbad today को जानते हैंः-
- सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन, फूसबंगला, सुबह 10 बजे से
- सेंट जेवियर्स स्कूल फुसबंगला झरिया में बच्चों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन। कई कार्यक्रम भी होंगे। बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा। सुबह 9.30 बजे से
- सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, सुबह साढ़े नौ बजे
- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से महान शहीदी समागम भवन कारा गौशाला मटकुरिया में, सायं छह बजे
- सर्वमंगला पब्लिक स्कूल नगरीकला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सुबह 10 बजे
- धनबाद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 3:00 बजे
- सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बरवाअडडा में सुबह 9:30
- दक्षिणी छोर तक बनने वाली सड़क का मेयर और डीआरएम करेंगे निरीक्षण, डीएवी स्कूल पुराना बाजार, सुबह 11 बजे
- लिंडसे क्लब में पोष पार्वन उत्सव के मौके पर बाउल संगीत का आयोजन, शाम 7.30 बजे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें