Events in Dhanbad today: जानें धनबाद में आज क्या हो रहा खास, इसी हिसाब से करें अपनी तैयारी
अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को 10ः 30 बजे बीसीसीएल के जियलगोरा गेस्ट हाउस में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 08:20 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को 10ः 30 बजे बीसीसीएल के जियलगोरा गेस्ट हाउस में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
- आइए, रविवार, 15 फरवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों- Events in Dhanbad को जानते हैंः-
- मछियारा शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा, सुबह 8:00 बजे।
- तेतुलमारी शिव मंदिर प्रांगण में महारुद्र ज्ञान महायज्ञ में प्रवचन, संध्या 5:00 बजे।
- भुईफोड़ पहाड़ी माता मंदिर का आज आठवां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे।
- सिख संगत की ओर से शबद कीर्तन का फाइनल मुकाबला खालसा हाई स्कूल में, सुबह दस बजे।
- पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार का पुतला दहन रणधीर वर्मा चौक पर, दोपहर एक बजे।
- झामुमो महानगर कमेटी की बैठक तेलीपाड़ा में दोपहर 12 बजे।
- क्रीड़ा भारती की बैठक संध्या चार बजे इंडस्ट्री कोलियरी बस्ताकोला में।
- सहज योग का स्वर्ण जयंती पर शोभा यात्रा, कोयला नगर नेहरू कॉप्लेक्स में, सुबह 7:30 बजे से।
- जेनेक्स इंटरनेशन स्कूल का शुभारंभ सुबह 11 बजे बड़ा पिछडी कसियाटांड़ में
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें