Move to Jagran APP

एकल महिला समिति ने की राष्ट्र सेवा पर चर्चा

धनबाद राष्ट्र सेवा एवं चेतना के लिए मंगलवार को एकल महिला समिति की सदस्य मधुबन रिजॉर्ट में एकत्रित हुई। सभी ने समाज के उत्थान के लिए काम करने पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 04:30 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:15 AM (IST)
एकल महिला समिति ने की राष्ट्र सेवा पर चर्चा
एकल महिला समिति ने की राष्ट्र सेवा पर चर्चा

धनबाद : राष्ट्र सेवा एवं चेतना के लिए मंगलवार को एकल महिला समिति की सदस्य मधुबन रिजॉर्ट में एकत्रित हुई। सभी ने समाज के उत्थान के लिए काम करने पर चर्चा की। समिति की सचिव अनुराधा अग्रवाल ने एकल अभियान के कार्यो के विषय में जानकारी दी। सभी सदस्यों ने अपने-अपने एकल विषय में वन यात्राओं पर अनुभव साझा किया। बताया कि वन यात्रा लोगों से जुड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है। इससे समस्या और इसके समाधान के बारे में पता चला। इस अवसर पर मकर संक्रांति का आयोजन किया गया। एकल विद्यालय के आचार्यो एवं सदस्यों ने भजन गाया। समिति ने लगभग 400 जैकेट और शॉल भेंट किया। मौके पर समिति अध्यक्ष आरती, उपाध्यक्ष सीमा मित्तल, नूतन, मधु, सुमन मित्तल, सीमा, रेणु दुदानी, पायल, दीपा, निशा, नुपुर, सीमा जालान, रेखा, रानी, वर्षा, संगीता खेमका, ईशा बंसल मौजूद थीं।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.