Move to Jagran APP

पाैधरोपण का अनूठा अभियान, एकल फ्यूचर का प्रत्येक सदस्य अगले 100 दिन लगाएगा पाैधा

दैनिक जागरण के इस अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण योजना को एक अभियान बनाते हुए एकल फ्यूचर धनबाद ने यह संकल्प भी लिया कि आज से प्रतिदिन एक पौधा समिति के किसी एक सदस्य विभिन्न क्षेत्र में अगले १०० दिनों तक लगाते रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 11:59 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 11:59 AM (IST)
पाैधरोपण का अनूठा अभियान, एकल फ्यूचर का प्रत्येक सदस्य अगले 100 दिन लगाएगा पाैधा
पाैधरोपण करते एकल फ्यूचर के सदस्य ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना अभियान से एकल अभियान-एकल फ्यूचर धनबाद की समिति भी जुड़ी। कोरोना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद कुसुम विहार में बरगद, पीपल, नीम एवं आम के दस पौधे भी सुरक्षित स्थान पर रोपे। एकल फ्यूचर का हौसला बढ़ाने कुसुम विहार निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ सदस्य काजल नाग भी पहुंचे।

loksabha election banner

एकल फ्यूचर के सभी युवाओं ने प्राणवायु एवं भविष्य में फल देने वाले पौधों का नामकरण अपने नाम पर किया और इसकी रक्षा का संकल्प भी लिया। दैनिक जागरण के इस अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण योजना को एक अभियान बनाते हुए एकल फ्यूचर धनबाद ने यह संकल्प भी लिया कि आज से प्रतिदिन एक पौधा समिति के किसी एक सदस्य विभिन्न क्षेत्र में अगले १०० दिनों तक लगाते रहेंगे। जो भी सदस्य पौधा लगाएंगे, वो पौधा उनके नाम पर होगा और उसकी देखरेख भी वही करेंगे। यह कार्यक्रम ग्राम संगठन उत्तर झारखंड सह अध्यक्ष एकल फ्यूचर झारखंड के अध्यक्ष आयुष तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर एकल फ्यूचर धनबाद के सचिव अंकित पांडेय, सौरव नाग, प्रशांत कुमार, गुरप्रीत सिंह, अनीश सिंह, सचिन दुबे, हर्षित पांडेय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.