Happy Eid-ul-Fitr 2019: हर्षोल्लास से मनाई जा रही है ईद, नमाजियों ने दिया पार्यावरण संरक्षण का संदेश
पवित्र माह रमजान के बाद मनाया जाने वाला ईद समाज में भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 10:17 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। पूरे देश की तरह बुधवार को धनबाद कोयलांचल में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में लोग मस्जिदों में नमाज अदा के लिए पहुंचे और नमाज अदा के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की बधाई दी।
पवित्र माह रमजान के बाद मनाया जाने वाला ईद समाज में भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। धनबाद शहर में सुबह ईद की नमाज रेलवे स्टेडियम में अदा की गई। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। संयोग से ईद और विश्व पर्यावरण दिवस एक साथ पड़ा है। इस माैके पर नमाजियों ने रेलवे स्टेडियम में पाैधरोपण कर पार्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें