Move to Jagran APP

झरिया कोयलांचल में सादगी से मनी ईद

जासं झरिया ईद-उल-फितर का त्योहार झरिया कोयलांचल में शुक्रवार को सादगी से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 06:15 PM (IST)
झरिया कोयलांचल में सादगी से मनी ईद
झरिया कोयलांचल में सादगी से मनी ईद

जासं, झरिया : ईद-उल-फितर का त्योहार झरिया कोयलांचल में शुक्रवार को सादगी से मनाया गया। झरिया शहर के नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, रजा मस्जिद के अलावा झरिया थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने कोरोना काल में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए परंपरा के अनुसार ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों में वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे की दुआ खुदा से मांगी गई। मस्जिद कमेटी के एलान के अनुसार मुस्लिमों ने अपने-अपने घरों में ही शारीरिक दूरी से ईद की नमाज अदा की।

loksabha election banner

---

जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों में कोरोना काल में ईद की नमाज शारीरिक दूरी का पालन करते पांच-पांच लोगों ने अदा की। ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों में ही पर नमाज अदा की। अल्लाह -ताला से दुआ मांगी गई कि वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को निजात दिलाएं। डिगवाडीह, बरारी, जामाडोबा बड़कीटांड़, रमजानपुर, फुसबंगला, भागा, जीतपुर नुनीडीह, जोड़ापोखर एक नंबर में ईद की नमाज अदा की गई।

---

संस, सिदरी : सिदरी में लोगों ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ अपने-अपने घरों में परिजनों के साथ ईद की नमाज अदा की। दुआ मांगी कि जल्द कोरोना महामारी से दुनिया के लोगों को निजात मिले। लोगों ने घरों से ही ईद की बधाई लोगों को दी। जामा मस्जिद सिदरी के सदर मो. कामरान ने लोगों को ईद की बधाई दी। सादगी से ईद मनाने के लिए आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.