Move to Jagran APP

मैट्रिक परिणाम में 21 हजार छात्र पास छह हजार हुए फेल

धनबाद मैट्रिक परीक्षा का परिणाम धनबाद जिले के लिए उत्साहजनक रहा है। 78.16 फीसद के साथ राज्य में सातवें पायदान पर है। इस बार के परिणाम में 5.34 फीसद की वृद्धि हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:13 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:17 AM (IST)
मैट्रिक परिणाम में 21 हजार छात्र पास छह हजार हुए फेल
मैट्रिक परिणाम में 21 हजार छात्र पास छह हजार हुए फेल

धनबाद : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम धनबाद जिले के लिए उत्साहजनक रहा है। 78.16 फीसद के साथ राज्य में सातवें पायदान पर है। इस बार के परिणाम में 5.34 फीसद की वृद्धि हुई है। धनबाद से मैट्रिक की परीक्षा में कुल 27633 छात्र पंजीकृत हुए थे। इसमें 27565 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। छात्रों की संख्या 12577 और छात्राओं की संख्या 14988 थी। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10814 है। प्रथम श्रेणी में लड़कियों की संख्या 6012 और लड़कों की संख्या 4802 है। द्वितीय श्रेणी में लड़कियों की संख्या 5035 और लड़कों की संख्या 4182 है। इसी तरह तृतीय श्रेणी में लड़कियों की संख्या 751 और लड़कों की संख्या 765 है। मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों की संख्या 21547 है। इसमें 11798 लड़किया और 9749 लड़के शामिल हैं। इसी तरह 6003 छात्र फेल हुए हैं इसमें 3185 लड़किया और 2818 लड़के शामिल हैं। मैट्रिक में धनबाद जिले का पास प्रतिशत 78.16 फीसद है। पिछले वर्ष यह पास प्रतिशत 72.82 था। ये है टॉप टेन

loksabha election banner

1 - निशा कुमारी - आरबीबी हाई स्कूल राजगंज - 480 अंक - 96 फीसद

2 - सौरभ कुमार साव - आरएमएस हाई स्कूल महूदा - 475 अंक - 95 फीसद

3 - साधना कुमारी - संस्कृति विद्या मंदिर हाई स्कूल डिगवाडीह - 473 अंक - 94.60 फीसद

4 - माधुरी कुमारी - आरएमएस हाई स्कूल महुदा - 471 अंक - 94.20 प्रतिशत

5 संतोष हेम्ब्रम - प्रो. आदर्श हाई स्कूल जोओसीपी चिरकुंडा - 471 अंक - 94.20 फीसद

6 - कोमल कुमारी - संस्कृति विद्या मंदिर हाई स्कूल डिगवाडीह - 470 - 94 फीसद

7 - आकृति सिन्हा - बीजीएस हाई स्कूल लोयाबाद - 469 अंक - 93.80 फीसद

8 संकट यादव - प्रोजेक्ट गल्स हाई स्कूल टुंडी - 469 अंक - 93.80 फीसद

9 - विनय कुमार मोहली - शिवजी हाई स्कूल बेगनरिया - 468 अंक - 93.60 फीसद

10 - सुमित्रा कुमारी - प्रो. आरएमएस हाई स्कूल महुदा - 468 अंक - 93.60 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.