विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान के घर पर छापामारी, महिलाओं ने किया हंगामा

Published: Tue, 28 Jul 2026 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:53 PM (IST)

ED ने धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें डिप्टी ...और पढ़ें

झामुमो नेता हरेंद्र चाैहान के घर में ईडी की छापेमारी का विरोध करती महिलाएं। (फोटो जागरण)

झामुमो नेता हरेंद्र चाैहान के घर में ईडी की छापेमारी का विरोध करती महिलाएं। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. ईडी ने धनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. झामुमो नेता हरेंद्र चौहान के लोयाबाद स्थित आवास पर भी दबिश।

  3. छापेमारी के दौरान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, हंगामा हुआ।

संवाद सूत्र, लोयाबाद (धनबाद)। ईडी ने मंगलवार सुबह-सुबह धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। इसकी सूचना मिलते ही अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Harendra Chauhan

धनबाद में जिन लोगों के यहां छापेमारी हो रही है, उनमें धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई और धनबाद महानगर झामुमो के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान भी शामिल हैं।

लोयाबाद के कनकनी स्थित झामुमो नेता हरेंद्र चौहान के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है। दो पश्चिम बंगाल और एक रांची नंबर की गाड़ियों से पहुंचे दर्जन भर अधिकारी पुलिस बल के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके घर पहुंचे।

ईडी की टीम ने हरेंद्र के दोनों आवासों को अपने कब्जे में लेकर एक-एक कर तलाशी शुरू की। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही झामुमो नेता के महिला और पुरुष समर्थक वहां पहुंच गए। छापेमारी का विरोध किया। व

महिलाओं के हंगामे के बाद ईडी ने कुछ महिलाओं को घर के अंदर जाने की अनुमति दी। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी अपने साथ बैग लेकर अंदर गए हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं योजनाबद्ध तरीके से उनके नेता को फंसाने की कोशिश न की जाए।

घर के बाहर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक जुटे हुए हैं। ईडी के अधिकारी मीडिया कर्मियों से कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

छापेमारी के दौरान हरेंद्र चौहान के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं जमा हो गईं। वे घर के अंदर जाने की मांग कर रही थीं, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। हंगामे के बाद ईडी ने कुछ महिलाओं को घर के अंदर जाने की अनुमति दे दी।