विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: ECR ने बदला 36 ट्रेनों का समय, धनबाद-भुवनेश्वर, पुरुषोत्तम और नंदन कानन भी प्रभावित

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:33 AM (IST)

East Coast Railway ने भुवनेश्वर और पुरी जाने वाली कुल 36 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। इनमें धनबाद-भुवनेश्वर ...और पढ़ें

पूर्व तटीय रेलवे ने ट्रेनों के समय में किया बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

पूर्व तटीय रेलवे ने ट्रेनों के समय में किया बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पूर्व तटीय रेलवे ने 36 ट्रेनों के समय में बदलाव किया।

  2. धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।

  3. नंदन कानन सुपरफास्ट पुरी 35 मिनट देर से पहुंचाएगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व तटीय रेल ने भुवनेश्वर और पुरी जाने वाली 36 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें धनबाद, गोमो और बोकारो होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं।

ट्रेनों के समय में बदलाव के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

खासकर धनबाद, गोमो और बोकारो से भुवनेश्वर व पुरी जाने वाले यात्रियों को नए समय का ध्यान रखना होगा। समय में बदलाव लागू होने के बाद पुराने समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन छूट सकती है।

धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेन अब 15 मिनट लेट से भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसके साथ ही नंदन कानन सुपरफास्ट 35 मिनट देर से पुरी पहुंचाएगी। पुरुषोत्तम और ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव होगा। 

इन तिथियों से बदलाव

  • 13 September18404 Dhanbad–Bhubaneswar Express — अभी सुबह 8:15 बजे — नया सुबह 8:30 बजे
  • 14 September12802 Anand Vihar–Puri Purushottam Express — अभी सुबह 5:35 बजे — नया सुबह 5:50 बजे
  • 15 September12816 Anand Vihar–Puri Nandan Kanan Express — अभी दोपहर 2:15 बजे — नया दोपहर 2:50 बजे
  • 16 September12820 Anand Vihar–Bhubaneswar Odisha Sampark Kranti Express — अभी दोपहर 12:30 बजे — नया दोपहर 12:45 बजे