Dhanbad Crime News: कभी सूरज सिंह के नाम से दहशत में आते थे व्यवासायी, अब आशीष का चल रहा है सिक्का
वर्ष 2012-13 में कोयलांचल में सूरज सिंह के नाम का खौफ चलता था। आउटसोर्सिंग के मालिक व मैनेजेर से सूरज सिंह रंगदारी वसूलने का काम करता था। सूरज के नाम पर अपराधों की लंबी फाइल बन गयी। मगर अपराधी का अंत अपराधी की तरह ही हुआ।
जासं, धनबाद: वर्ष 2012-13 में कोयलांचल में सूरज सिंह के नाम का खौफ चलता था। आउटसोर्सिंग के मालिक व मैनेजेर से सूरज सिंह रंगदारी वसूलने का काम करता था। सूरज के नाम पर अपराधों की लंबी फाइल बन गयी। मगर अपराधी का अंत अपराधी की तरह ही हुआ। सूरज सिंह बनारस के एक अस्पताल में डेंगु से मर गया। सूरज का खौफ तो थम गया, मगर धनबाद में अपराधियों की कमी कभी नहीं रही। इन दिनों जेसी मल्लिक निवासी आशीष रंजन का खौफ धनबाद के व्यवसायियों में है। आशीष रंजन के नाम पर भी क्राइम की लंबी लिस्ट बनते जा रही है। पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। समीर मंडल, लाला खान व नीरज तिवारी की हत्या आशीष ने ही की। आशीष रंजन अमन सिंह का खास शूटर है।
जेल में अमन तो कैसे दे रहा है ऑडर: नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर अमन सिंह होटवार जेल में बंद है। नीरज तिवारी हत्याकांड में भी पुलिस अमन सिंह को रिमांड पर लेने वाली है। पुलिस के अनुसार अमन की गामी के बाद ही रौनक गुप्ता ने नीरज तिवारी की हत्या करवायी। मगर एक बड़ा सवाल यह भी है कि अमन जेल में बैठ अपने गुर्गों को किसी भी कांड के लिए ऑडर कैसे दे रहा है। एक तरफ जेल प्रशासन कहती है कि अमन सिंह को सिंगल सेल में रखा गया है जहां सीसीटीवी की नजर उस पर लगी रहती है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस हर कांड में उसका नाम लेकर आ जाती है।
यूपी के अपराधियों के साथ आशीष: पुलिस सूत्रों की मानें तो इन दिनों आशीष रंजन और उसका साथी अमर रवानी यूपी भाग गया है। अमन सिंह की मदद से यूपी के अपराधी आशीष की मदद कर रहे है। हालांकि पुलिस बिहार व यूपी के ठिकानों पर आशीष के लिए छापामारी कर चुकी है, मगर आशीष अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया