Move to Jagran APP

झरिया कोयलांचल में पुलिस-प्रशासन की दिखी सख्ती

संस झरिया कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से ई प

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 07:56 PM (IST)
झरिया कोयलांचल में पुलिस-प्रशासन की दिखी सख्ती
झरिया कोयलांचल में पुलिस-प्रशासन की दिखी सख्ती

संस, झरिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से ई पास के बिना सड़कों पर निकलने में रविवार से पाबंदी लगाने का झरिया कोयलांचल में असर देखा गया। 21 जगहों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन व बाइक चालकों से ई पास की सख्ती से जांच की। हालांकि कई क्षेत्रों में वाहन व बाइक चालक बिना पास के ही आते-जाते रहे। कतरास मोड़ में झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने वाहनों व बाइकों की जांच की। जांच के दौरान प्रशासन ने कई वाहनों का चालान भी काटा। अधिकारियों ने कहा कि आज पहला दिन है। जरुरी सेवा में लगे लोगों को छोड़ दिया गया। कई लोगों ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है। उन्हें पास लेकर ही चलने की चेतावनी दी गई। इस दौरान बिना मास्क के चल रहे लोगों को पुलिस ने उठक-बैठक करा दंडित किया। झरिया बाजार में टेंपो का आवागमन जारी रहा। दुकानें भी खुली रहीं। आज भी झरिया सब्जी बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।

loksabha election banner

---

कालीमेला पुल से आते-जाते रहे बाइक सवार

जामाडोबा : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की सभी दुकानें खुली रही। वाहन व बाइक भी चलते रहे। कई लोगों को पता भी नहीं था कि आज से ई पास लेकर चलना है। डिगवाडीह, जामाडोबा, फुसबंगला, भागा में खरीदारी के लिए लोगों का मेला लगा रहा। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए थाना प्रभारी सक्रिय रहे। दंडाधिकारी नहीं था। धनबाद-बोकारो जिला को जोड़नेवाले कालीमेला पुल पुलिस नहीं दिखी। इस नए पुल के एक छोर पर भौंरा व दूसरे छोर पर अमलाबाद ओपी पुलिस की जिम्मेदारी है। पुल से बाइक सवारों व वाहनों का आना-जाना होता रहा।

---

बिरसा पुल पर बना चेकपोस्ट, बिना ई पास नो एंट्री

चासनाला : धनबाद व बोकारो, बंगाल को जोड़नेवाले मोहलबनी बिरसा पुल पर चेकपोस्ट में सुदामडीह थाना पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के ई पास की जांच की। बिना ई पास के वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देकर वापस लौटा दिया गया। दोपहर बाद सिटी एसपी आर रामकुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार, डीएसपी एके सिन्हा, सीओ प्रशांत कुमार लायक, एएसओ अब्दुल शमद, सीआइ श्याम लाल मांझी के साथ बिरसा पुल चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को कई निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि यहां 24 घंटे दंडाधिकारी के साथ पुलिस रहेंगे। बिना ई पास के किसी भी वाहन के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। बेवजह वाहन चलाते पकड़े जाने वाले पर आपदा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुदामडीह थाना प्रभारी ने सुदामडीह रिवर साइड में सुदामडीह व भोजूडीह को जोड़ने वाले नए पुल से आवाजाही पर रोक के लिए झाड़ी,से घेराबंदी की।

---

सिदरी की सभी सीमाओं पर ई पास की जांच

सिदरी पुलिस व प्रशासन ने यहां की सभी सीमाओं की घेराबंदी रविवार को की। डोमगढ़, रोहड़ाबांध, शहरपुरा, गौशाला मोड़ शहरपुरा बाजार में नाकेबंदी कर सड़क पर आते-जाते कार और बाइक चालकों से ई पास की सघन जांच की। जिन लोगों ने ई पास नहीं बनवाया था। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। अधिकांश लोगों ने ई पास साइट नहीं खुलने की शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने ई पास लेकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.