Damodar Valley Corporation: दो साल बाद डीवीसी में बंटेगा बोनस, प्रबंधन के निर्णय से खिला कर्मचारियों का चेहरा
10 अक्टूबर को बोनस देने के लिए डीवीसी के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई थी। उसी बैठक में हुए निर्णय के आलोक में आदेश जारी किया गया। स्थायी कर्मियों को दो किस्त में यह राशि दी जाएगी। 10 हजार रुपये दुर्गापूजा से पहले और शेष दीपावली से पहले मिलेंगे।
मैथन, जेएनएन। दामोदर घाटी निगम (DVC) अपने स्थायी कर्मियों को 20 हजार रुपये बोनस देगा। डीवीसी के कार्यपालक निदेशक (एचआर) एके वर्मा ने बोनस देने की घोषणा की है। प्रबंधन के इस निर्णय से डीवीसी के कर्मचारियों में खुशी है। पिछले दो साल से प्रबंधन बोनस नहीं दे रहा था। लेकिन कोरोना काल में भी इस साल प्रबंधन ने बोनस देने का निर्णय लिया है। यह अपने आप में एक अच्छा संकेत है।
10 अक्टूबर को बोनस देने के लिए डीवीसी के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई थी। उसी बैठक में हुए निर्णय के आलोक में आदेश जारी किया गया। स्थायी कर्मियों को दो किस्त में यह राशि दी जाएगी। 10 हजार रुपये दुर्गापूजा से पहले और शेष दीपावली से पहले मिलेंगे। खास बात यह है कि स्थायी कर्मियों को यह बोनस दो साल के बाद मिलेगा। सभी श्रमिक संगठन डीवीसी प्रबंधन पर इसके लिए दबाव बना रहे थे। इसक मद्देनजर शनिवार को डीवीसी प्रबंधन ने बोनस देने की घोषणा की। इस घोषणा से कर्मियों में खुशी है।
झारखंड के मैथन, पंचेत, बोकारो, चंद्रपुरा और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, मेजिया आदि स्थानों पर डीवीसी के ताप और पनबिजली उत्पादन केंद्र हैं। कर्मचारियों को बोनस मिलने से इन इलाकों के बाजार भी प्रभावित होंगे। इससे सुस्त बाजार को गति मिलेगी।