Move to Jagran APP

Durga Puja 2019: तस्वीरों में देखिए कोयलांचल की दुर्गा पूजा, आप भी निहारते रह जाएंगे Dhanbad News

प. बंगाल की तरह यहां भी पूजा पंडालों का निर्माण होता है। उसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। पंडाल और प्रतिमा बनाने वाले कलाकार प. बंगाल के ही होते हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 02:25 PM (IST)
Durga Puja 2019:  तस्वीरों में देखिए कोयलांचल की दुर्गा पूजा, आप भी निहारते रह जाएंगे Dhanbad News
Durga Puja 2019: तस्वीरों में देखिए कोयलांचल की दुर्गा पूजा, आप भी निहारते रह जाएंगे Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। यूं तो प. बंगाल और खासकर कोलकाता का दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन, धनबाद कोयलांचल भी कम नहीं है। कभी प. बंगाल का ही क्षेत्र और अब सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ कोलकाता के नजदीक होने के कारण वहां का धार्मिक और सामाजिक संस्कृति का प्रभाव कोयलांचल पर भी साफ दिखता है। यही कारण है कि धनबाद कोयलांचल में भी धूम-धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन होता है।

loksabha election banner

प. बंगाल की तरह यहां भी पूजा पंडालों का निर्माण होता है। उसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। पंडाल और प्रतिमा बनाने वाले कलाकार प. बंगाल के ही होते हैं। सीधे कहें तो कोयलांचल की दुर्गापूजा भी प. बंगाल और कोलकाता से कम नहीं है। सबसे खास बात यह है कि हर पंडाल और मां की प्रतिमा किसी न किसी थीम पर आधारित है।

आइए तस्वीरों में देखते हैं कोयलांचल की दुर्गापूजाः-

धनसारः यहां का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह वैज्ञानिक संदेश भी दे रहा है। इसे थर्मोकॉल से बनाया गया है। यह पंडाल मोबाइल रेडिएशन के खतरनाक प्रभाव का संदेश दे रहा है।

स्टीलगेटः सरायढेला स्थित स्टील गेट में हुबला के पत्ते से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। मूर्ति की सजावट भी हुबले के पत्ते से ही की गई है। यह पंडाल और मूर्ति पर से देखने वालों की नजर ही नहीं हट रही है।

तेतुलतल्ला मैदानः रेलवे के तेतुलतल्ला मैदान में ऐसा लग रहा है जैसे देश का संसद ही उतर आया है। यहां संसद के रूप में पंडाल है। इसके अंदर मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु जब मां का दर्शन करने के लिए पंडाल के अंदर प्रवेश करते हैं तो उन्हें यह आभास होता कि वे संसद के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।

मनईटांड़ः गोल बिल्डिंग के पास टेराकोटा से बना पंडाल भी खास अहसास करा रहा है। इसका थीम नेपाल का मंदिर है। मां की मूर्ति भी टेराकोटा से बनी हुई है।

हाउसिंग कॉलोनीः  दुर्गापूजा के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी की बिजली सज्जा देखते ही बन रही है। इसकी तरफ श्रद्धालु कुछ देर तक रूक टकटकी लगाए रहते हैं। यहां का पूजा पंडाल और मूर्ति भी खास है। रामायण थीम पर आधारित पंडाल।

धनबाद शहर के साथ ही इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी एक से बढ़कर पंडाल का निर्माण हुआ है। पंडाल के अंदर स्थापित मां की मूर्तियां जीवंत हो उठी हैं। दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज नवमी है। मंगलवार को विजयादशमी है। विजयादशमी से ही विसर्जन शुरू हो जाएगा। तो देर किस बात की। आप भी घरों से निकलिए। शहर मे बने आकर्षक पूजा पंडालों को देखिए और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कीजिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.