यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dumka Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय एक युवक की मौत
दुमका-देवघर मुख्य मार्ग में सोनारायठाढ़ी थानान्तर्गत बहिंगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): दुमका-देवघर मुख्य मार्ग में सोनारायठाढ़ी थानान्तर्गत बहिंगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान तालझारी थानान्तर्गत धनपतडीह गांव के रहनेवाले 30 वर्षीय परम दास के रूप में की गयी। लोगों ने बताया कि वह लूसीटांड़ एक शादी समारोह में जा रहा था, की तेज गति में जा रहे अनियंत्रित बाइक बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
इसी बीच राज्यपाल आगमन को लेकर डीडीसी कर्ण सत्यार्थी रूट का निरीक्षण कर रहे थे। भीड़ पर नजर पड़ी, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू को आवश्यक निर्देश दिया। तालझारी थाना गश्ती पुलिस ने घायल युवक को 108 ऐंबुलेंस से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने बेहोशी अवस्था में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका रेफर कर दिया। फुलो झाणो मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। तालझारी थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि घटना स्थल देवघर जिला के सोनारायठाढ़ी थाना अन्तर्गत पड़ता है।
