Dumka Coronavirus News : दुमका में एक और महिला मिली कोरोना पाजिटिव, बर्दवान से लौटी थी विवाहिता
Dumka Coronavirus News दुमका के हिजला रोड इलाके में एक महिला शुक्रवार को जांच में कोरोना पोजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
धनबाद, जेएनएन। Dumka Coronavirus News पुराना दुमका के हिजला रोड इलाके में रहनेवाली एक महिला शुक्रवार को जांच में कोरोना पोजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही दुमका में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में दो महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं।
सिविल सर्जन डा. अनंत कुमार झा ने पुराना दुमका हिजला रोड की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव पाये जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 30 जून को वह बर्दवान से दुमका आयी थी। दुमका में उसका ससुराल है। बर्दवान से लौटने के बाद महिला खुद ही जांच करवाने अस्पताल पहुंची थी। हालांकि, उसके पति की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इससे पहले गुरुवार को झारखंड में 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें सबसे ज्यादा जमशेदपुर से नौ मरीज मिले। वहीं, पलामू और कोडरमा में 8-8, चतरा सात कोरोना मरीज मिले हैं। धनबाद व हजारीबाग में तीन और गिरिडीह जिले में कुल सात नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की खंख्या 2586 पहुंच गई है।