Move to Jagran APP

Dumka Bylection: 3 नवंबर को होगा दुमका उपचुनाव, मुख्यमंत्री के भाई बसंत होंगे झामुमो प्रत्याशी; भाजपा में लुईस का पलड़ा भारी

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से दुमका विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन लड़ेंगे। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि दुमका सीट से झामुमो युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 08:43 PM (IST)
Dumka Bylection: 3 नवंबर को होगा दुमका उपचुनाव, मुख्यमंत्री के भाई बसंत होंगे झामुमो प्रत्याशी; भाजपा में लुईस का पलड़ा भारी
दुमका विधानसभा उपचुनाव में बसंत सोरेन झामुमो प्रत्याशी होंगे। इनके सामने भाजपा लुईस मरांडी को उतार सकती है।

दुमका, जेएनएन। Dumka Bylection: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के दो समेत देश के 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीखों का मंगलवार को एलान किया। 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम आएगा। झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसमें दुमका विधानसभा उपचुनाव पर झारखंड की नजर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के कारण दुमका में उपचुनाव हो रहा है। इसलिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। दोनों जगहों पर जीत हुई। बाद में दुमका से इस्तीफा दिया। इस कारण उपचुनाव हो रहा है। अब उपचुनाव में दुमका सीट पर अपनी पार्टी झामुमो की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के कंधों पर है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन लड़ेंगे उपचुनाव

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से दुमका विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन लड़ेंगे। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि दुमका सीट से झामुमो युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन पार्टी के प्रत्याशी होंगे। 2019 के विधान सभा चुनाव में दुमका से भले ही हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे थे, पर चुनाव प्रबंधन बसंत सोरेन के हाथों में था। नामांकन के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका के गांधी मैदान में कहा था कि उन्हें राज्य में दूसरे प्रत्याशियों को भी जिताना है, इसलिए वह दुमका में समय नहीं दे पाएंगे। चुनाव प्रचार, बूथ मैनेजमेंट से लेकर मतगणना तक सभी का प्रबंधन बसंत सोरेन ने संभाला था। 

भाजपा में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का पलड़ा भारी

भाजपा ने अभी तक दुमका से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन टिकट की दाैड़ में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का पलड़ा भारी है। मरांडी ने 2014 के चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन को पराजित कर सबको चाैंका दिया था।  2019 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी को पराजित कर पिछले हार का बदला लिया। उपचुनाव में मुख्यमंत्री के भाई हेमंत सोरेन झामुमो प्रत्याशी होंगे। आने वाले कुछ दिनों में तय हो जाएगा कि भाजपा की तरफ से उनके सामने काैन होगा?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.