Move to Jagran APP

Dumka Byelection 2020: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमलावर हुई भाजपा, खजाना खाली होने पर सांसद ने श्वेत पत्र जारी करने को कहा

भाजपा के आरोपों पर झामुमो नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि चलनी सूप को आइना दिखाए यह अनुचित है। पांच साल के रघुवर सरकार में लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी। रघुवर सरकार के मंत्रियों के कारनामों से राज्य की जनता अवगत है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 06:18 PM (IST)
Dumka Byelection 2020: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमलावर हुई भाजपा, खजाना खाली होने पर सांसद ने श्वेत पत्र जारी करने को कहा
दुमका उपचुनाव में सत्ता पक्ष झामुमो और विपक्षी दल भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

दुमका, [राजीव]। दुमका उपचुनाव में सत्ता पक्ष झामुमो और विपक्षी दल भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। भाजपा के सभी नेता उपचुनाव में भ्रष्टाचार को एक मुख्य हथियार बनाकर नौ माह के हेमंत सरकार पर सीधा प्रहार कर रहे हैं, जबकि झामुमो पांच साल तक सत्ता में रही रघुवर सरकार के शासनकाल में हुई गड़बड़ियों को लेकर पलटवार कर रहा है। झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन में दुमका आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व की रघुवर सरकार पर खजाना खाली करने का आरोप लगाया है। उसके बाद से ही भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर है।

prime article banner

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने स्वजनों के साथ राज्य की खनिज संपदाओं की लूट कर अपना खजाना भर रहे हैं। कोयला, बालू और पत्थर की तस्करी हो रही है। इसकी हिस्सेदारी को लेकर सोरेन परिवार में भी रार है। सोरेन परिवार की बड़ी बहू इस मुद्दे पर मुखर होकर सरकार पर प्रहार कर रही है। वहीं, गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हांका लगाकर चलाई जा रही है। कोडरमा सांसद ने कहा कि अगर पूर्व की रघुवर सरकार ने सचमुच राज्य का खजाना खाली करके छोड़ा है तो हेमंत सरकार को तुरंत श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

झामुमो का पलटवार : भाजपा के इन आरोपों पर झामुमो के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि चलनी सूप को आइना दिखाए यह अनुचित है। पांच साल के रघुवर सरकार में लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी। रघुवर सरकार के मंत्रियों के कारनामों से राज्य की जनता अवगत है। किसानों की हकमारी करने वाले भाजपा के नेता आज जब किसानों के हक की बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि वे एकबार फिर से किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। शशांक ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। दुमका की जनता इस माटी की पार्टी झामुमो के साथ हमेशा से है। उपचुनाव में फिर से एकबार भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

उपचुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा: नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप से इतर आमजनों की राय में उपचुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। दुमका के रसिकपुर निवासी अमित कुमार कहते हैं कि झारखंड और खासकर संताल परगना में भ्रष्टाचार हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। खासकर नेता, बिचौलिया और अफसरों के लिए यह इलाका एक उपनिवेश जैसा है। उपचुनाव में भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया जाना अनुचित नहीं है। इस मसले पर सभी दलों को अपनी सफाई तथ्यों के साथ मतदाताओं के सामने रखना चाहिए। टीन बाजार के अनुज कहते हैं कि संताल परगना में भ्रष्टाचार नहीं होती तो शायद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सक्रियता नहीं बढ़ती।

दो साल में एक दर्जन भ्रष्टाचारियों को एसीबी ने दबोचा: वर्ष 2019 एवं 2020 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने संताल परगना के विभिन्न जिलों में कम से कम एक दर्जन भ्रष्टाचारियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। मतलब यह कि प्रत्येक दो माह पर एक भ्रष्टाचारी एसीबी के हत्थे चढ़ा है जो इस इलाके में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ को बताने के लिए कमतर नहीं है। वर्ष 2019 के फरवरी, अप्रैल, मई, जून, अगस्त और अक्टूबर में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एसीबी ने छह भ्रष्टाचारियों को ट्रैप किया। जबकि वर्ष 2020 में मार्च में दो, अप्रैल में एक, जून में दो, जुलाई में एक और अगस्त में एक भ्रष्टाचारी को ट्रैप किया है। ये सभी भ्रष्टाचारी संताल परगना के दुमका, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा एवं गोड्डा के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.