Move to Jagran APP

DMC का हुआ बिरसा मुंडा पार्क, 10 रुपये एंट्री फी, फ्री में घूमेंगे छोटे बच्चे Dhanbad News

धनबाद नगर निगम ने बिरसा मुंडा पार्क के संचालन के साथ साथ सुंदरीकरण के कार्य में जनता से सहयोग मांगा है। हैंडओवर लेने के साथ नगर निगम ने पार्क की संपत्ति का आकलन शुरू कर दिया है।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 03:24 PM (IST)
DMC का हुआ बिरसा मुंडा पार्क, 10 रुपये एंट्री फी, फ्री में घूमेंगे छोटे बच्चे Dhanbad News
DMC का हुआ बिरसा मुंडा पार्क, 10 रुपये एंट्री फी, फ्री में घूमेंगे छोटे बच्चे Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। यह धनबाद जिला प्रशासन की विफलता ही कही जाएगी कि एक दशक पहले जिस बिरसा मुंडा पार्क का निर्माण करवा नाम कमाया था, उसी का संचालन नहीं कर सका। बेहतर रख-रखाव के अभाव में दिन-प्रतिदिन बदहाल होते पार्क को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) धनबाद ने धनबाद नगर निगम को साैंप दिया है। रविवार को उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को पार्क का  संचालन हस्तगत किया।

loksabha election banner

एंट्री फी दस रुपयेः धनबाद नगर निगम ने बिरसा  मुंडा पार्क के संचालन के साथ साथ सुंदरीकरण के कार्य में जनता से सहयोग मांगा है। हैंडओवर लेने के साथ नगर निगम ने पार्क की संपत्ति का आकलन शुरू कर दिया है। तीन सिटी मैनेजर को परिसंपत्ति के आकलन के लिए लगाया गया है। साथ ही नगर निगम ने पार्क में एंट्री फी भी निर्धारित कर दिया है। प्रति व्यक्ति दस रुपये टिकट रखा गया है। जबकि 5 वर्ष से कम के बच्चों के लिए निशुल्क एंट्री रहेगी।

एक साल से चल रहा था विवादः एक साल से विवादों में चल रहे नवाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क को सील कर दिया गया। शनिवार को संपत्ति की रिपोर्ट तैयार करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद और अंचलाधिकारी ने पार्क को सील कर दिया था। इसके बाद रविवार को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया।

नवंबर 2009 में शुरू हुए बिरसा मुंडा पार्क की बंदी का कारण निजी क्षेत्र की कंपनी कोलफील्ड कंटैक्ट डिगवाडीह को माना जा रहा है। शनिवार को पार्क में ताला लगाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी धनबाद उदय रजक और अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार पहुंचे थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.