Move to Jagran APP

IMA में पद की राजनीति में डॉक्टरों की नहीं रुचि, 21 पदों के लिए 15 ही दावेदार, सभी की निर्विरोध जीत तय Dhanbad News

आइएमए धनबाद की नई कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर राकेश इंदर सिंह उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डीके सिन्हा व डॉ उमेश प्रसाद व संयुक्त सचिव पद पर डॉ. सीएस सुमन व डॉ. आमीर परवेज नए चेहरे होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 02:37 PM (IST)
IMA में पद की राजनीति में डॉक्टरों की नहीं रुचि, 21 पदों के लिए 15 ही दावेदार, सभी की निर्विरोध जीत तय Dhanbad News
IMA में पद की राजनीति में डॉक्टरों की नहीं रुचि, 21 पदों के लिए 15 ही दावेदार, सभी की निर्विरोध जीत तय Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की धनबाद जिला कमेटी के चुनाव में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध जीत तय है। नामांकन की अवधि समाप्त के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए डॉ. बीके सिंह, सचिव पद के लिए डॉ. सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश इंदर सिंह, पांच उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मेजर चंदन, डॉ. डीके सिन्हा, डॉॅ. उमेश प्रसाद, डॉॅ. प्रणय पूर्वे व डॉ. डीएन गुप्ता, पांच संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. सीएस सुमन, डॉ जिम्मी अभिषेक, डॉ. झुलन मुखर्जी, डॉ. अमीज परवेज व डॉ. मनीष कुमार व पांच कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए सिर्फ दो दावेदारों डॉ सैयद मासूम आलम व डॉॅ. श्याम ओझा ने नामांकन दाखिल किया था। अब सभी की जीत निर्विरोध तय है। 

prime article banner

डॉ बीके सिंह दूसरी बार अध्यक्ष, डॉ सुशील कुमार तीसरी बार सचिव 

आइएमए धनबाद की नई कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर राकेश इंदर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डीके सिन्हा व डॉ उमेश प्रसाद व संयुक्त सचिव पद पर डॉ. सीएस सुमन व डॉ. आमीर परवेज नए चेहरे होंगे। वहीं अध्यक्ष पद पर डॉ. बीके सिंह दूसरी बार तो सचिव पद के लिए डॉ. सुशील ने लगातार तीसरी बनेंगे। 

मतभेद या डॉक्टर नहीं देना चाह रहे समय 

चुनाव में डॉक्टरों की दिलचस्पी नहीं लेने के पीछे कई कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोग मतभेद बता रहे हैं, तो कोई गुटबाजी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके सिंह बताते हैं कि धनबाद के डॉक्टरों को पुरानी कमेटी पर पूरा भरोसा है। ऐसे में इन लोगों पर आस्था फिर से जताया है। कमेटी हमेशा से डॉक्टरों के लिए आवाज उठाती रही है। आइएमए नेशनल की ओर से देश भर में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से यह कमेटी सम्मनित भी हुई है। आठ से 10 फरवरी नामांकन की तारीख थी। अब 15 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 16 को सभी की जीत की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. एचके सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद आगे घोषणा की जाएगी। कुल 21 पदों के लिए 15 ने नामांकन कराया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.