Move to Jagran APP

चुनाव ड्यूटी से मुक्त हो सकते हैं डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी, डीसी ने सिविल सर्जन से मांगी सूची Dhanbad News

Jharkhand Election Election 2019 में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाने के निर्देश के बाद से इसका विरोध हो रहा था। हालांकि अब इसे वापस लिया जा सकता है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM (IST)
चुनाव ड्यूटी से मुक्त हो सकते हैं डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी, डीसी ने सिविल सर्जन से मांगी सूची Dhanbad News
चुनाव ड्यूटी से मुक्त हो सकते हैं डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी, डीसी ने सिविल सर्जन से मांगी सूची Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। 15 वर्षों के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों को चुनाव ड्यूटी में लगाने के निर्देश के बाद इसके विरोध के स्वर उठने लगे थे। जिसके बाद डीसी अमित कुमार ने सिविल सर्जन को डॉक्टरों और कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इस बाबत सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल डॉक्टरों और कर्मचारियों को सूची मुख्यालय भेजने को कहा है।

loksabha election banner

बता दें कि 2005 के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की सेवा चुनाव ड्यूटी से हटा दी गई थी। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव ने भी पत्र लिखकर इमरजेंसी ड्यूटी वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाने का निर्देश दिया था।

इधर, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सीधे डॉक्टर और कर्मचारियों के नाम पर पत्र भेजकर चुनाव ड्यूटी में कार्य करने का आदेश दिया गया था। कई डॉक्टर और कर्मचारियों ने इसकी ट्रेनिंग भी ली है। पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर और कर्मचारी इसका विरोध कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.