Move to Jagran APP

Jharkhand: रिम्स में पदस्थापित डॉक्टर नित्यानंद की पत्नी डॉ. कविता ने लगाई फांसी, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

प्रो. अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉ. कविता कुमारी की शादी साल 2010 में धनबाद (झारखंड) के डॉ. नित्यानंद कुमार से हुई थी। उन्होंने रूस से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 09:49 AM (IST)
Jharkhand: रिम्स में पदस्थापित डॉक्टर नित्यानंद की पत्नी डॉ. कविता ने लगाई फांसी, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप
Jharkhand: रिम्स में पदस्थापित डॉक्टर नित्यानंद की पत्नी डॉ. कविता ने लगाई फांसी, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

धनबाद/ सुपौल, जेएनएन। धनबाद की डॉक्टर बहू डॉ. कविता ने अपने मायके सुपौल में आत्महत्या कर ली है। डॉ. कविता की दस साल पहले धनबाद के डॉक्टर नित्यानंद से शादी हुई थी। डॉ. नित्यानंद फिलहाल रांची के रिम्स में पदस्थापित हैं। 

loksabha election banner

सुपौद सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ में सोमवार सुबह महिला चिकित्सक कविता कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिछले दो साल से उनके पति के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह अपने मायके सुपौल में ही रह रही थीं। उनके पति भी रिम्स, रांची में चिकित्सक हैं। पति से विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया । सोमवार सुबह जब स्वजन उन्हें जगाने गए तो कमरे का दरवाजा बंद था। वेंटिलेटर से देखने पर पता चला कि कविता ने फंदे से लटककर जान दे दी है।

प्रो. अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉ. कविता कुमारी की शादी साल 2010 में धनबाद (झारखंड) के डॉ. नित्यानंद कुमार से हुई थी। उन्होंने रूस से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। पति से विवाद के कारण वह कुछ महीनों से अपने मायके में ही रह रही थीं। इसे लेकर अदालत में भी मामला चल रहा था। रविवार देर रात वह खाना खाकर सोने चली गई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में डॉ. कविता के परिजनों ने सुपौल थाना में डॉ. नित्यानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. नित्यानंद की पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गाय है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.