Move to Jagran APP

सर्जन डॉ. भदानी अब करेंगे राजनीति, BJP में हुए शामिल Dhanbad News

डॉ. भदानी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित हुए। लिहाजा उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 11:46 AM (IST)
सर्जन डॉ. भदानी अब करेंगे राजनीति, BJP में हुए शामिल Dhanbad News
सर्जन डॉ. भदानी अब करेंगे राजनीति, BJP में हुए शामिल Dhanbad News
धनबाद, जेएनएन। शहर के प्रख्यात सर्ज डॉ. डीपी भदानी ने राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ा दिया है। रविवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। हीरापुर स्थित सिन्हा पैथोलॉजी में उन्होंने डॉ. पीके सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री संजय झा, जिला सदस्यता सह प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी व दिलीप सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ ऑडियोलॉजिस्ट गणेश चक्रवर्ती ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान डॉ. भदानी ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित हुए। लिहाजा उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्र्रहण की। डॉ. पीके सिन्हा ने कहा कि शहर के कई नामचीन डॉ. जल्द भाजपा की सदस्यता लेंगे। महामंत्री संजय झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के बुद्धिजीवियों को जोड़ रही है। मिल्टन पार्थ सारथी ने कहा कि बुद्धिजीवियों समेत सभी वर्ग का हमें समर्थन मिल रहा है। हम इस बार इतिहास बनाएंगे। एसके मुखर्जी, नरेंद्र सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.