Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News : धमकी के बाद भी डॉक्टर को नहीं मिली सुरक्षा, IMA में भारी नाराजगी; कर दिया ये बड़ा एलान

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:21 AM (IST)

    धनबाद के डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद को अब तक सुरक्षा नहीं मिल पाई है जिससे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नाराज है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी लेकिन फिर भी सुरक्षा नहीं मिल पाई है। ऐसे में डॉक्टरों में भय का माहौल है। दरअसल प्रिंस खान गैंग की ओर से डॉक्टर सर्वमंगला से रंगदारी मांगी गई थी।

    Hero Image
    Jharkhand News : धमकी के बाद भी डॉक्टर को नहीं मिली सुरक्षा, IMA में भारी नाराजगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद को रंगदारी मांगे जाने के मामले में अभी तक सुरक्षा नहीं मिल पाई है। इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने काफी नाराजगी है।

    एसोसिएशन का कहना है कि सुरक्षा मांगे जाने पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई जवान नहीं दिया गया है। ऐसे में लगातार डॉक्टर और उनके स्वजनों पर भय का माहौल है।

    ज्ञात होगी गुरुवार रात को डॉक्टर सर्व मंगला प्रसाद से प्रिंस खान ने एक करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी।

    इसके बाद इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन इससे आईएमए के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं है।

    जिलेभर में किया जाएगा आंदोलन

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने इसे लेकर आपात बैठक की है। पदाधिकारी का कहना है कि डॉ. समुदाय में भय का माहौल होने लगा है। ऐसी स्थिति में बिना सुरक्षा के मरीजों की सेवा नहीं दी जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगठन की ओर से रणनीति बनाई जा रही है, सुरक्षा के लिए राज्य भर में आंदोलन किया जाएगा। एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलकर सुरक्षा की मांग करेगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी; पढ़ें ताजा अपडेट

    Jharkhand News: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड को मिलेगा नया जिला, CM चंपई सोरेन ने शुरू की कागजी कार्यवाही