दिवाली-छठ पर घर वापसी मुश्किल, मुंबई-दिल्ली से धनबाद की ट्रेनें फुल
Indian Railway Update: दिवाली और छठ से पहले घर वापसी की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं, मुंबई और ...और पढ़ें

रिजर्वेशन चार्ट देखता टीटीई। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली और छठ से पहले घर वापसी की बेताबी दिखने लगी है। बड़े शहरों से वापसी की ट्रेन की बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो रही हैं। कंफर्म टिकट मिलना दूर वेटिंगलिस्ट भी नहीं मिल पा रहा है।
चार नवंबर को एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस में नो रूम तो सात नवंबर तक मुंबई-हावड़ा मेल में वेटिंग टिकट भी मुश्किल हो गया है। नई दिल्ली से चलने वाली दोनों राजधानी और शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल तक सात नवंबर को फुल हो चुकी हैं।
मौर्य में सात नवंबर तक वेटिंगलिस्ट, जयनगर समेत अन्य ट्रेनों में भी बुकिंग तेज
धनबाद होकर बिहार जानेवाली ट्रेनों में भी छठ से पहले टिकटों की बुकिंग तेज है। संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में सात नवंबर की बुकिंग खुलते ही सारी सीटें फुल हो गई हैं।
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी छह नवंबर की सारी सीटें भर चुकी हैं। राउरकेला-जयनगर, चर्लपल्ली-दरभंगा जैसी ट्रेनों में भी अब गिनती की सीटें ही बची हैं।
यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार
नियमित ट्रेनें फुल होने से अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, सिकंदराबाद, बेंगलुरु समेत अन्य बड़े शहरों से त्योहारी स्पेशल ट्रेन ही यात्रियों की मुश्किल आसान कर सकती हैं।
सबसे ज्यादा डिमांड बेंगलुरु से धनबाद तक ट्रेन की है। अप्रैल तक चल कर धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल बंद हो चुकी है। इस ट्रेन के चलने से बड़ी आबादी को राहत मिल जाएगी।
दो नवंबर को सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद
सूरत से चलने वाली सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस दो नवंबर को रद है। ऐसे में सूरत से वापसी के लिए यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा। नौ को चलने वाली ट्रेन में बुकिंग खुलते ही मारामारी की स्थिति रहेगी।
बड़े शहरों से वापसी की ट्रेनों की स्थिति
Lokmanya Tilak Mumbai–Dhanbad Weekly Express में चार नवंबर तक की बुकिंग खुलते ही स्लीपर से एसी तक की सारी सीटें फुल हो गई हैं। इस ट्रेन में मुंबई से वापसी के लिए केवल थर्ड एसी इकोनमी में वेटिंगलिस्ट बुकिंग हो रही है। वेटिंगलिस्ट 97 पहुंच गया है। जल्द इस श्रेणी में भी नो रूम की संभावना है।
Mumbai–Howrah Mail में सात नवंबर तक की बुकिंग पूरी हो चुकी है। स्लीपर से सेकंड एसी तक नो रूम है। इस ट्रेन में मुंबई से वापसी को अब वेटिंग टिकट की बुकिंग भी संभव नहीं है।
Bhavnagar Terminus–Asansol Parasnath Express में तीन नवंबर को थर्ड व सेकंड एसी में नो रूम, स्लीपर 161 वेटिंगलिस्ट
Vasco da Gama–Jasidih Express छह नवंबर को बुकिंग खुलते ही स्लीपर से सेकंड एसी तक नो रूम
Gandhidham–Howrah Garba Express में सात नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में लंबी वेटिंगलिस्ट, सेकंड एसी में नो रूम
Coimbatore–Dhanbad Amrit Bharat भारत में सात नवंबर की सारी सीटें फुल
