विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्यांग रेल यात्रियों को राहत, अब यूडीआइडी पर कोच में कर सकेंगे सफर

By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 21 Apr 2026 01:37 PM (IST)

Unique Disability Identity Carः दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वे यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से भी दिव्यांग कोच ...और पढ़ें

दिव्यांग कोच में सफर। (प्रतीकात्मक फोटो)

दिव्यांग कोच में सफर। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। बुक टिकट पर सहायक का नाम बदलने की सुविधा के बाद अब रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए एक और खास सुविधा दी है। दिव्यांग अब सशक्तीकरण विभाग से जारी यूडीआइडी यानी यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड पर भी दिव्यांग कोच में यात्रा कर सकेंगे।

अब तक रेलवे की ओर से जारी दिव्यांग कार्ड पर ही एसएलआरडी कोच में यात्रा की अनुमति मिलती थी। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के एलएसआर कोच दिव्यांगों के लिए लगे दिव्यांग कोच में यात्रा को लेकर लगातार उठ रहे सवाल के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट की गई है।

यूडीआइडी के साथ-सथ ऐसे दिव्यांग यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिन्हें रेलवे की ओर से किराये में रियायत दी जाती है। दिव्यांग कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्री यानी गैर प्राधिकृत यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के एसएलआरडी -सेकंड क्लास कम लगेज एंड डिसेबल्ड कोच में बने दिव्यांग कोच में यात्रा करने वाले दिव्यांगों के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी है। रेलवे बेर्ड के निदेशक यात्री विपणन-2 संजय मनोचा ने सभी जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को आदेश कर साफ कर दिया है कि यूडीआइडी धारक यात्री दिव्यांग कोच में यात्रा के लिए पात्र होंगे।