Move to Jagran APP

राजीव गांधी की जयंती पर पौधरोपण व पाठ्य सामग्री वितरित

धनबाद : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने पौधरोपण किया और

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:25 PM (IST)
राजीव गांधी की जयंती पर पौधरोपण व पाठ्य सामग्री वितरित
राजीव गांधी की जयंती पर पौधरोपण व पाठ्य सामग्री वितरित

धनबाद : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने पौधरोपण किया और बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरित किए। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से हाउसिंग कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। आम, अमरूद जामुन जैसे फलदार पेड़ लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा व शंकर प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव सिन्हा, जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक विवेकानंद चौधरी, राजेश सिंह, खुर्शीद आलम, राहुल सिंह, सरिता पाठक, माला झा, अनिल साव, रामप्रवेश शर्मा, अवधेश पासवान, रामप्रवेश शर्मा, अवधेश पासवान, पंकज मिश्रा आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

दूसरी ओर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने राजीव गांधी की जयंती पर अपने आवासीय कार्यालय में गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। 55 बच्चों के बीच स्लेट, चॉक व किताब बांटे गए। मौके पर जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, श्रीराम चौरसिया, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पासवान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य वर्मा, संदीप कुमार, गंगा बाल्मीकि, मुन्ना जयसवाल, निवारण महतो, सेवाला सोनकर, मुकेश कुशवाहा, भास्कर झा, राजकुमार, अमर प्रसाद, रामजी कुशवाहा, हरी किशोर सिंह, श्रवण महतो, गजू कालिंदी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.