Move to Jagran APP

IRCTC: छठ से पहले गोवा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ से घर वापसी होगी आसान...5 नवंबर से वास्कोडिगामा से जसीडीह को चलेगी ट्रेन

छठ से पहले आंध्र प्रदेश कर्नाटक छत्तीसगढ़ से वापस आ सकेंगे। 5 नवंबर से वास्कोडिगामा ट्रेन गोवा से धन्यवाद होते हुए जसीडीह तक जाएगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा झारखंड और बिहार के कामगारों को होगा जो अपने प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेशों में नौकरी के लिए गए हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:28 PM (IST)
IRCTC: छठ से पहले गोवा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ से घर वापसी होगी आसान...5 नवंबर से वास्कोडिगामा से जसीडीह को चलेगी ट्रेन
5 नवंबर से वास्कोडिगामा से जसीडीह को चलने वाली है ट्रेन।

जागरण संवाददाता, धनबाद : दिवाली और छठ को लेकर देश भर की तमाम ट्रेनें खचाखच हो चुकी हैं। नवंबर के पहले हफ्ते तक ज्यादातर ट्रेनें फुल हैं। कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें अब टिकट मिल ही नहीं रहे हैं क्योंकि नो रूम हो गया है। इस बीच रेलवे ने झारखंड और बंगाल लौटने वाले यात्रियों को राहत देने का ऐलान कर दिया है। नवंबर से गोवा से झारखंड के बीच प्रस्तावित ट्रेन चलने लगेगी। रेलवे ने वास्को द गामा - जसीडीह एक्सप्रेस को चलाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। 5 नवंबर से वास्को द गामा और 8 नवंबर से जसीडीह से ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से गोवा के साथ-साथ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से लौटने वाले यात्री और कामगारों को सीधी ट्रेन मिलेगी।

loksabha election banner

 नहीं चुकाना होगा अतिरिक्त किराया

 झारखंड से गोवा को जोड़ने वाली पहली ट्रेन सामान्य मेल एक्सप्रेस के तौर पर चलेगी। रेलवे ने त्योहारी सीजन में चलने के बावजूद इस ट्रेन को त्यौहार स्पेशल की श्रेणी में नहीं रखा है। लिहाजा, इस ट्रेन में सफर करने के लिए जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी होगी। एक-दो दिनों में टिकट बुकिंग की तारीख का भी ऐलान हो जाएगा।

 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी ,11 स्लीपर, 5 सेकंड सीटिंग (जनरल) और दो एसएलआर कोच जुड़ेंगे। 

 इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

जसीडीह से वास्को द गामा के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव मधुपुर, चितरंजन, बराकर, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला,झारसुगड़ा ,बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग ,गोंदिया, बल्लारशाह, मंचिर्याल, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, रायचूर, गुंतकल , बेल्लारी, हॉस्पेट, कोप्पल, गडग, हुबली धारवाड़, लोंडा, कैसल रॉक ,कूलेम, मडगांव और मजोरदा।

टाइम टेबल

 06397 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस

वास्को द गामा-तड़के 5:15

सिकंदराबाद - रात 11:25

रांची - रात 10:50

बोकारो - रात 1:40

चंद्रपुरा - रात 2:23

कतरासगढ़ - रात 2:56

धनबाद - तड़के 3:45

बराकर - तड़के 4:41

चितरंजन- तड़के 5:11

मधुपुर - सुबह 6:11

जसीडीह - सुबह 7:00

 06398 जसीडीह - वास्को द गामा एक्सप्रेस* 

जसीडीह - दोपहर 1:10

मधुपुर - दोपहर 1:35

चितरंजन - दोपहर 2:30

बराकर - दोपहर 3:17

धनबाद - शाम 4:15

कतरासगढ़ - शाम 4:42

चंद्रपुरा - शाम 5:23

बोकारो - शाम 6:20

रांची - रात 8:55

सिकंदराबाद - शाम 6:00

वास्को द गामा - दोपहर 2:40


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.