विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पायलट से लेकर टीटी तक...आज महिलाओं के हाथ में होगी धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर की कमान

Published: Sun, 08 Mar 2026 09:39 AM (GMT+05:30)

International Womens Day को खास बनाने के लिए रेलवे ने धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर ट्रेन को महिला स्टाफ द्वारा संचालित करने ...और पढ़ें

HighLights

  1. महिला दिवस पर धनबाद-सिंदरी पैसेंजर ट्रेन का संचालन महिलाएं करेंगी।

  2. लोको पायलट, सहायक और ट्रेन मैनेजर सभी महिलाएं होंगी।

  3. सुरक्षा, टिकट जांच और सिग्नलिंग भी महिला स्टाफ संभालेगी।

जागरण संवाददाता धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। इसके तहत 11:30 पर खुलने वाली धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर महिलाएं चलायेंगी। वापसी में दोपहर की सिंदरी टाउन- धनबाद पैसेंजर भी महिलाएं लेकर आएंगी। क्रू में रेल चालक के रूप में जानकी बल्लभ बारी, सहायक रेल चालक वंदना कुमारी और ट्रेन मैनेजर दीपा कुमारी रहेंगी।

सुरक्षा और टिकट जांच भी महिलाओं के जिम्मे

धनबाद से सिंदरी टाउन के बीच ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला आरपीएफ संभालेगी। यात्रियों की टिकट जांच महिला टिकट चेकिंग स्टाफ ही करेंगी।

टिकट घर से लेकर ट्रेनों को सिग्नल भी महिलाएं देंगी

धनबाद रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट घर के सभी काउंटर पर पहली पाली में केवल महिलाएं सेवा देंगी। प्लेटफार्म दो-तीन पर स्थित पीए आफिस में स्टेशन मास्टर का काम महिलाएं करेंगी।

RRI बिल्डिंग में बैठकर ट्रेनों को सिग्नल देने का काम भी महिलाओं के जिम्मे होगा। स्टेशन पर टिकट जांच महिला टीटीई और सुरक्षा आरपीएफ की महिलाएं संभालेगी। धनबाद मंडल के कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी स्टेशन मास्टर के तौर पर महिलाएं काम करेंगी।

यह भी पढ़ें- रांची के एयरपोर्ट इलाके में टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित, छिनतई का विरोध करने पर चलती ऑटो से खींचकर युवती को गिराया