विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में घरेलू कलह से तंग महिला ने बच्चे सहित आग लगाकर छत से लगाई छलांग, दोनों की मौत

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:33 PM (IST)

धनबाद के भूली में पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अपने 10 माह के बच्चे के साथ आग ...और पढ़ें

सहाना खातून (फाइल फोटो) और घटना के बाद आजाद नगर में जुटे लोग। (फोटो जागरण)

सहाना खातून (फाइल फोटो) और घटना के बाद आजाद नगर में जुटे लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद के भूली में महिला ने बच्चे संग आग लगाकर छलांग लगाई।

  2. पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।

  3. पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भूली के आजाद नगर में बुधवार को 23 वर्षीय सहाना खातून ने अपने 10 माह के बच्चे के साथ कथित तौर पर आग लगाकर छत से छलांग लगा दी। घटना के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी सहाना ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भूली के आजाद नगर में बुधवार को अपने 10 माह के मासूम के साथ आग लगाकर छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली 23 वर्षीय सहाना खातून की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का इलाज नावाडीह स्थित अशरफी अस्पताल में चल रहा था।

वहीं, छत से कूदने के बाद मासूम की गंभीर हालत में बुधवार रात ही मौत हो गई थी। उधर, इस मामले में भूली पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को आग से झुलसने के बाद महिला बच्चे को लेकर अपने बगल के अधिवक्ता श्रीकांत वर्मा के कार्यालय की छत पर कूद गई थी। इस दौरान करकट की शीट तोड़ते हुए दोनों कार्यालय के अंदर टेबल पर जा गिरे थे, आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल अशर्फी अस्पताल पहुंचाया था।

घटना के बाद महिला के पिता मोहम्मद गुलाम रसूल ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि बेटी का ससुराल में विवाद चल रहा था और घटना से एक दिन पहले भी बेटी और दामाद के बीच विवाद हुआ था।

उन्होंने पति राजा अंसारी तथा उसके परिवार पर साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पति शाहबाज उर्फ राजा अंसारी ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना के समय वह और उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

सभी सामान लेने बाहर गए थे। लौटने पर घर के बाहर भीड़ देखकर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पत्नी और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।