Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Updates: आज उत्तर पूर्वी जिलों में धनबाद सबसे गर्म, मौसम विभाग ने दिए बारिश के संकेत

इस हफ्ते धनबाद में बारिश की रफ्तार धीमी रही। मानसूनी बारिश सामान्य की तुलना में 10 फीसद कम हुई। इसका असर तापमान में भी दिखने लगा है। धनबाद का तापमान पड़ोसी जिलों की तुलना में गर्म होने लगा है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:23 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:23 AM (IST)
Dhanbad Weather Updates: आज उत्तर पूर्वी जिलों में धनबाद सबसे गर्म, मौसम विभाग ने दिए बारिश के संकेत
धनबाद का तापमान पड़ोसी जिलों की तुलना में गर्म होने लगा है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: इस हफ्ते धनबाद में बारिश की रफ्तार धीमी रही। मानसूनी बारिश सामान्य की तुलना में 10 फीसद कम हुई। इसका असर तापमान में भी दिखने लगा है। धनबाद का तापमान पड़ोसी जिलों की तुलना में गर्म होने लगा है। रविवार को धनबाद का तापमान राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में सबसे गर्म रहने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

धनबाद से सटे जामताड़ा, बोकारो और गिरिडीह का तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है जबकि धनबाद का तापमान रविवार को 38 डिग्री पर रहेगा। तापमान अधिक रहने से गर्मी और उमस भी अधिक रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 26 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पूरब से पश्चिम तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान से पश्चिम बंगाल के गंगा तटों तक बादलों की आवाजाही हो रही है जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होकर गुजर रहे हैं। बादलों की आवाजाही से साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है। साइक्लोनिक सरकुलेशन झारखंड और उसके आसपास के हिस्से में बना है जो ओडिशा को भी प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि ओडिशा से सटे झारखंड के हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 83.6 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इधर शनिवार देर रात से भी आसमान में बादलों की धमाचौकड़ी होती रही। देर रात आसमान में घने बादल छाए रहे। रविवार को यह बादल बारिश भी करा सकते हैं। पूरे दिन बारिश ना भी हुई तो दिन भर में एक दो बार हल्की फुहारें बरसने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.