Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: फागुन के महीने में जेठ जैसी झुलसाने वाली गर्मी, हफ्ते भर में 7 डिग्री चढ़ा पारा

मौसम के बदलते रंग ने मौसम के जानकारों को भी हैरत में डाल दिया है। फरवरी के फाल्गुन महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। धूप के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान चढ़ने लगा है।

By Tapas BanerjeeEdited By: Mohit TripathiPublished: Thu, 23 Feb 2023 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2023 06:21 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: फागुन के महीने में जेठ जैसी झुलसाने वाली गर्मी, हफ्ते भर में 7 डिग्री चढ़ा पारा
फाग में आसमान बरसा रही आग, आठ दिनों में सात डिग्री चढ़ा पारा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: मौसम के बदलते रंग ने मौसम के जानकारों को भी हैरत में डाल दिया है। फरवरी के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। धूप के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले साल 20 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई। मानसून के जाने से पहले ही बारिश ने मुंह मोड़ लिया। मानसून कमजोर रहने के बाद इस बार ठंड भी ज्यादा दिनों तक असर नहीं दिखा सकी।

अधिकतम तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी

फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान चढ़ने लगा है। पिछले आठ दिनों के आंकड़े बताते हैं कि धनबाद में अधिकतम तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर है और आठ दिनों में तीन से चार डिग्री तक उछाल आया है।

दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रात में सर्द बना मौसम

तापमान में असामान्य बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान में आधे का अंतर आ गया है। दिन में धूप झुलसा रही है तो रात और अलसुबह का मौसम सर्द बना हुआ है। इससे बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। बदलते मौसम को लेकर डाक्टर एहतियात बरतने का सुझाव दे रहे हैं।

महीने के अंतिम दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग से जारी अपडेट के अनुसार, 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ से हवा की दिशा बदलने से तापमान में बदलाव के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.