Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर, धनबाद में झमाझम बारिश
Dhanbad Weather Update मानसून के बादल राजस्थान से धनबाद होकर गुजर रहे हैं। मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव के अनुसार बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर का असर धनबाद में दिख रहा है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Update बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में फिर लो प्रेशर बनेगा। इससे झारखंड के लगभग सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। दोपहर बाद धनबाद के कई इलाकों में शमाझम बारिश हुई। धनबाद में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई थी। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। परेशान लोग बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए थे। अब बारिश होने से माैसम सुहाना हो गया है।
राजस्थान से धनबाद होकर गुजर रहे बादल
मौसम विभाग ने बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मंगलवार को मानसून के बादल राजस्थान से धनबाद होकर गुजर रहे हैं। इससे बारिश का भी अनुमान है। मॉनसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव के अनुसार बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर का असर यहां दिखेगा।
अब तक 14 फीसद कम बारिश
एक जून से 11 अगस्त के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 14 फीसद की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, सामान्य बारिश का अनुपात 651 एमएम होना चाहिए जो अब तक 568.6 एमएम है।
शनिवार तक का संभावित तापमान
मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26
बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26
गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 27
शुक्रवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26
शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25