विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में बारिश की कमी जल्द होगी पूरी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से अगले 15 दिन भारी वर्षा का अनुमान

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

धनबाद में इस सप्ताह सामान्य से 48% कम बारिश हुई, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर के कारण ...और पढ़ें

बारिश के  बीच बोकारो के गरगा नदी की पुलिया पर मस्ती करते बच्चे और युवा। (फोटो- मनीष)

बारिश के बीच बोकारो के गरगा नदी की पुलिया पर मस्ती करते बच्चे और युवा। (फोटो- मनीष)

HighLights

  1. इस सप्ताह धनबाद में 48% कम बारिश दर्ज हुई है।

  2. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से बारिश बढ़ेगी।

  3. अगले 15 दिनों में सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, धनबाद। सितंबर में अच्छी शुरुआत के बाद भी इस सप्ताह सामान्य से 48 प्रतिशत बारिश कम हुई। चार से 10 सितंबर के दौरान 61.2 मिलीमीटर की तुलना में 32 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

आनेवाले दिनों में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 15 दिनों के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को सुबह से ही धनबाद में थम-थम कर कभी हल्की तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार को दोपहर में कुछ देर तक बौछारें पड़ी। शाम में भी हल्की वर्षा हुई। अगले दो दिन इसका असर दिख सकता है।

शनिवार तक मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी। उसके बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 16 सितंबर तक आंधी-बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

सितंबर के नौ दिनों में 103.7 मिलीमीटर बारिश

सितंबर माह के नौ दिनों में अब तक 103.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। एक जून से 31 अगस्त तक के मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 770.5 मिलीमीटर रहा था।

अब यह आंकड़ा 874.2 मिलीमीटर पहुंच गया है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 910.6 मिलीमीटर होती है, जिससे धनबाद जिला चार प्रतिशत पीछे है। इस पखवाड़े बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने से कमी पूरी होने की उम्मीद है।