Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Report: जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव, 15 दिसंबर के आसपास कंपाने वाली ठंड की होगी शुरुआत

शहर का मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंडी हवा सर्दी का एहसास करा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव पूरे हफ्ते जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 तो मंगलवार को 10 डिग्री पर रहने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Mon, 05 Dec 2022 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 10:51 AM (IST)
Dhanbad Weather Report: जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव, 15 दिसंबर के आसपास कंपाने वाली ठंड की होगी शुरुआत
सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 तो मंगलवार को 10 डिग्री पर रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर का मौसम एक बार फिर सर्द हो गया है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंडी हवा सर्दी का एहसास करा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव पूरे हफ्ते जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 तो मंगलवार को 10 डिग्री पर रहने की संभावना है। दिन का तापमान भी 27-28 के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बंगाल की खाड़ी में ले प्रेशर सक्रिय हो रहा है। इसके सात दिसंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इससे नौ दिसंबर तक दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से में बारिश होगी। डिप्रेशन के बादल इस ओर आने से यहां भी आंशिक प्रभाव दिखने के आसार हैं।

loksabha election banner

बुधवार तक दिन और रात का मौसम सर्द रहने के बाद गुरुवार से बादलों की आवाजाही से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच सात दिसंबर को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाओं का आगमन हो सकता है जिससे दिन में बादल छाने के बाद शाम ढलने से मौसम में ठंडक घुलने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन से दक्षिण भारत में बारिश के साथ ही मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून की विदाई होते ही हिमालय की पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की बारंबारता बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होते ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का आगमन होगा। 15 दिसंबर के आसपास कंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो सकती है। निचले स्तर पर उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड 

बादलों की आवाजाही से गुरुवार तक तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था। बादल छंटने और माैसम शुष्क होते ही तापमान में गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 12 पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट निचले स्तर पर आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ा दी है। दो-तीन दिनों तक इसका असर बना रहेगा। गुरुवार से बादलों की आवाजाही शुरू होने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा जैसे पड़ोसी जिलों में भी तापमान में गिरावट आयी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.