Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: कोयलांचल में बारिश व वज्रपात का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से भीग रहा धनबाद

Dhanbad Weather Update धनबाद जिले में शनिवार को सुबह से धूप खिली हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक मौसम में बदलाव का अनुमान है। साथ ही बोकारो जिले में भी वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 10:24 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: कोयलांचल में बारिश व वज्रपात का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से भीग रहा धनबाद
शुक्रवार को बारिश में छाता लगाकर भीगने से बचने की कोशिश करते एक वृद्ध।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Update जिले में शनिवार को सुबह से धूप खिली हुई है। इसके कारण लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। साथ ही पड़ोसी जिले बोकारो में अगले दो से तीन घंटों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से धूप छांव और उमस भरी गर्मी के बाद अब एकाएक मौसम ने करवट ले लिया। दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के जन्म लेने से परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इससे ओडिशा व आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में 12 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। ओडिशा से सटे होने के कारण झारखंड में भी इसका प्रभाव दिख सकता है। खाड़ी के बादल लो प्रेशर की ओर जा रहे हैं, जिससे धनबाद में भी बारिश हो रही है। अभी कई दिनों तक इसका असर दिख सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, धनबाद जिले में अक्टूबर माह में अब तक 13 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 50.6 एमएम होना चाहिए, जो 57.3 एमएम है। 

मंगलवार तक का धनबाद का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25

रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26

सोमवार  अधिकतम 33 न्यूनतम 26

मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.