विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 2 दिन भारी बारिश, 15 तक जारी रहेगा सिलसिला

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:00 AM (IST)

धनबाद और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश, गरज और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया ...और पढ़ें

धनबाद में मौसम विभाग का अलर्ट: अगले दो दिन भारी बारिश, 15 तक जारी रहेगा सिलसिला

धनबाद में मौसम विभाग का अलर्ट: अगले दो दिन भारी बारिश, 15 तक जारी रहेगा सिलसिला

HighLights

  1. धनबाद में अगले दो दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट।

  2. 15 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना।

  3. तापमान में दो डिग्री की गिरावट, आगे और गिरने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, धनबाद। सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर में जोरदार गरज के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम सुहाना हो गया। अगले दो दिन धनबाद समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गर्जन और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा।

कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में लो प्रेशर क्षेत्र बनने के कारण 10 सितंबर तक बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है। पश्चिम विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। 11 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में फिर एक लो प्रेशर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

इससे झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल व ओडिशा भी प्रभावित होगा। लो प्रेशर का असर 11 से 15 सितंबर तक दिख सकता है। इसके अलावा दो पश्चिमी विक्षोभ 16 सितंबर तक उत्तर भारत में सक्रिय रह सकते हैं, जिससे बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का पारा, आज से दो डिग्री और गिरने का अनुमान

पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई है। 34 डिग्री से लुढ़क कर अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में और दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया गया है।

अगले दो-तीन दिन तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। 11 से लो प्रेशर सक्रिय होने से पूर्व थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की गतिविधि शुरू होते ही फिर गिरावट आने की संभावना है।