Dhanbad Weather Forecast: इस हफ्ते नहीं सताएगा सर्दी का सितम, सुबह कोहरा तो दोपहर में खिली रहेगी हल्की धूप
बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवात आने की वजह से समुद्री बादलों की आवाजाही धनबाद होकर हो हो रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है। दोनों के मिलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले हफ्ते से इसमें बदलाव होने का अनुमान है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast दिसंबर का पहला सप्ताह बीत चला है। लेकिन अब तक धनबाद में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही है। अगले दो-तीन दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक के अनुसार झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे आसमान में बादल छा रहे हैं। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह कोहरा छाए रहने के बाद दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप खिलेगी। हालांकि धूप-छांव का आना-जाना लगा रहेगा। सोमवार को पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ जन्म लेगा जिससे हिमालय की बर्फीली हवाएं इस ओर भी आएगी। सर्द हवाओं के आने से दिन ढलने के बाद ठंड का अहसास होगा।
मौसम विज्ञानी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार चक्रवात आने की वजह से समुद्री बादलों की आवाजाही धनबाद होकर हो हो रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है। दोनों के मिलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले हफ्ते से इसमें बदलाव होने का अनुमान है। बादलों के हटते ही ठंड बढ़ेगी। हालांकि ठंड से लापरवाही ठीक नहीं है। सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ रही है। घर से बाहर निकलने वालों को ठंड से बचाव के लिए पूरी तैयारी के साथ ही निकलना चाहिए।
10 दिसंबर तक का संभावित तापमान
- सोमवार अधिकतम 27 न्यूनतम 12
- मंगलवार अधिकतम 29 न्यूनतम 13
- बुधवार अधिकतम 28 न्यूनतम 13
- गुरुवार अधिकतम 28 न्यूनतम 13