Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: मानसून पड़ा कमजोर, फिलहाल कोयलांचल में बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अगले दो-तीन दिनों में मानसून विदा ले लेगा। धनबाद और आसपास 6 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून के लौटने की संभावना है। बारिश नहीं होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 02:31 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 02:31 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: मानसून पड़ा कमजोर, फिलहाल कोयलांचल में बारिश की संभावना कम
धनबाद में पिछले कई दिनों से धूप-छांव का खेल चल रहा है।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast  मानसून के कमजोर रहने के कारण धनबाद और आसपास फिलहाल बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन और हिमालय के पास से गुजर रहे बादलों की वजह से यहां कई दिनों से धूप छांव की स्थिति बनी हुई है। इसके फिलहाल जारी रहने की संभावना है। स्थानीय कारणों से अगर बादल मजबूत हुए तो हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना नहीं बन रही है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से अगले दो-तीन दिनों में मानसून विदा ले लेगा। धनबाद और आसपास 6 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून के लौटने की संभावना है। बारिश नहीं होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान 33 से 34 के बीच ही है।

अब तक 17 फीसद कम बारिश

धनबाद में अब तक 17 फीसद कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार एक जून से 29 सितंबर तक धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 17 प्रतिशत की कमी है। ताजा आंकड़े के अनुसार सामान्य बारिश का अनुपात 1095.3 एमएम होना चाहिए जो अब तक 909.7 एमएम ही है।

शनिवार तक का धनबाद का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 24

बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 24

गुरुवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26

शुक्रवार  अधिकतम 32 न्यूनतम 26

शनिवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.