Move to Jagran APP

Weather Forecast : मानसून कमजोर होने से कोयलांचल समेत उत्तर पूर्वी जिलों में कम बारिश, 20 से बढ़ेगी सक्रियता Dhanbad News

Dhanbad Weather Forecast जिले में इस हफ्ते भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। यहां 19 जुलाई तक बारिश के आसार कम हैं। वहीं 20 से मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 07:27 PM (IST)
Weather Forecast : मानसून कमजोर होने से कोयलांचल समेत उत्तर पूर्वी जिलों में कम बारिश, 20 से बढ़ेगी सक्रियता Dhanbad News
Weather Forecast : मानसून कमजोर होने से कोयलांचल समेत उत्तर पूर्वी जिलों में कम बारिश, 20 से बढ़ेगी सक्रियता Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast जिले में इस हफ्ते भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। यहां 19 जुलाई तक बारिश के आसार कम हैं। वहीं 20 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है। 20 और 21 के बीच उत्तर पूर्व के कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, मानसून कमजोर रहने की वजह से धनबाद समेत सभी आठ उत्तर पूर्वी जिलों में एक जून से 17 जुलाई तक कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट साहिबगंज और देवघर जिले में आई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि धिरे-धिरे मानसून की सक्रियता बढ़ने से इसकी गिरावट में कमी आ सकती है।

थोड़ा चढ़ेगा तापमान, फिर मिलेगी राहत : कई दिनों तक बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी थोड़ी बढ़ गई है। 19 जुलाई तक बारिश नहीं होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान चिलचिलाती धूप का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, फिर बारिश होने से पारा में गिरावट आ जाएगा। अगले पखवाड़े तक वज्रपात से भी एहतियात बरतना होगा।

  • जिले - सामान्य - वास्तविक - गिरावट
  • धनबाद - 390.3 - 353.3 - 9
  • जामताड़ा- 424.6- 363.5 -14
  • गिरिडीह- 361.4 - 316.9 - 12
  • देवघर -   353.8 -210.8 - 40
  • दुमका -  391.3 -  351.4 - 10
  • गोड्डा  -  344.5 - 322.4 - 6
  • पाकुड़ - 446 - 265 - 41
  • साहिबगंज - 487.1 - 256.8 - 47

मंगलवार तक का धनबाद जा संभावित तापमान

शुक्रवार- अधिकतम 34 न्यूनतम 26

शनिवार- अधिकतम 33 न्यूनतम 27

रविवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 26

सोमवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 25

मंगलवार- अधिकतम 32 न्यूनतम 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.