Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन का धनबाद में भी दिखेगा असर, बढ़ेगी ठंड

शुक्रवार की सुबह भी आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ आहिस्ता आहिस्ता मौसम साफ हुआ। हालांकि धूप की तपन कम रही और ठंडी हवा भी चलती रही। धनबाद और आसपास का मौसम आज बिहार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रभावित हुआ है।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:04 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन का धनबाद में भी दिखेगा असर, बढ़ेगी ठंड
आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ आहिस्ता आहिस्ता मौसम साफ हुआ। (जागरण फाइल फाेटो)

 धनबाद, जेएनएन : शुक्रवार की सुबह भी आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ आहिस्ता आहिस्ता मौसम साफ हुआ। हालांकि धूप की तपन कम रही और ठंडी हवा भी चलती रही। धनबाद और आसपास का मौसम आज बिहार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रभावित हुआ है। पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र और सिक्किम में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आज दिनभर दिखेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो अगले तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम में उतार चढ़ाव पूरे महीने बना रहेगा। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ की हवा नीचे बह रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में थोड़ा वदलाव होगा। 

loksabha election banner

18 जनवरी तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार अधिकतम  23 न्यूनतम 8

शनिवार अधिकतम  24 न्यूनतम 9

रविवार अधिकतम 24 न्यूनतम 11

सोमवार अधिकतम 26 न्यूनतम 13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.