Dhanbad Weather Forecast: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से धनबाद में बूंदाबांदी, 17 से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Dhanbad Weather Forecast मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक अरब सागर की ओर बादलों की श्रृंखला आ रहे हैं। इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इससे निकलने वाले बादल धनबाद होकर उत्तर पूर्व की ओर जा रहे हैं।
धनबाद, जेएनएन। एक साथ कई सारी परिस्थितियों के सक्रिय हो जाने से मौसम ने रंग बदल दिया है। धनबाद शहर में आज सुबह से धूप नहीं खिली है। आसमान में बादल छाए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम के नखरे 16 दिसंबर को भी जारी रहेंगे। बादलों की आवाजाही से कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी सकती है। पर गुरुवार 17, दिसंबर से ठंड पूरे तेवर के साथ लौट जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। शुक्रवार से पारा खिसककर 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, अरब सागर की ओर बादलों की श्रृंखला आ रहे हैं। इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इससे निकलने वाले बादल धनबाद होकर उत्तर पूर्व की ओर जा रहे हैं। इस कारण लगातार बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं इस ओर आ रही हैं। हिमालय की ठंडी हवा और अरब सागर के बादलों के मिलने से धुंध छा रहा है। बादल हटते ही ठंड बढ़ेगी।
शनिवार तक का संभावित तापमान
- न्यूनतम 15 अधिकतम 25
- न्यूनतम 15 अधिकतम 26
- न्यूनतम 10 अधिकतम 24
- न्यूनतम 8 अधिकतम 22
- न्यूनतम 8 अधिकतम 22