Dhanbad Weather Forecast: फुल स्वेटर निकाल लीजिए, धनबाद में आ गई सर्दी
Dhanbad Weather Forecast रविवार से मौसम बिल्कुल सर्द हो जाएगा। धनबाद का न्यूनतम तापमान अगले कई दिनों तक 11-12 पर रहने की संभावना जताई गई है। यानी हाफ स्वेटर से अब काम नहीं चलेगा। फुल स्वेटर और जैकेट निकलालने होंगे।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद के आसमान में शनिवार को धूप-छांव का आना-जाना लगा है। सुबह देर तक असमान को बादलों ने घेर रखा था जिससे ठंड भी ज्यादा लग रही थी। दिन चढ़ने के साथ थोड़ा बदलाव जरूर हुआ। शाम ढलने के साथ ही आज से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से शनिवार को थोड़ी राहत मिल सकती है।
रविवार से मौसम बिल्कुल सर्द हो जाएगा। धनबाद का न्यूनतम तापमान अगले कई दिनों तक 11-12 पर रहने की संभावना जताई गई है। यानी हाफ स्वेटर से अब काम नहीं चलेगा। फुल स्वेटर और जैकेट निकलालने होंगे। इंड में संक्रमण बढ़ने के खतरे के मद्देनजर यह और भी जरूरी है। इधर मौसम विभाग के अनुसार, मालदीव के बाद अब ओडिशा और उसके पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसका अधिक प्रभाव राज्य के दक्षिणी हिस्से में दिखेगा। धनबाद में हिमालय की ओर से आनेवाली बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ाएगी।
25 नवंबर तक का संभावित तापमान
शनिवार अधिकतम 27 न्यूनतम 13
रविवार अधिकतम 25 न्यूनतम 11
सोमवार अधिकतम 25 न्यूनतम 11
मंगलवार अधिकतम 25 न्यूनतम 12
बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 12