Dhanbad Weathehr Forecast: थम-थम कर बरस रहे बादल, अभी ऐसा ही रहेगा माैसम
Dhanbad Weathehr Forecast बारिश के कारण माैसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि शहर थोड़ा परेशान भी है। जल जमाव से गया पुल में जाम लगने लगा है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weathehr Forecast बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर झारखंड के धनबाद में भी दिख रहा है। बुधवार की रात धनबाद में हल्की बारिश हुई। गुरुवार तड़के तक धनबाद शहर और इसके आसपास के इलाकों में बूंदा-बांदी होती रही। हालांकि गुरुवार सुबह से माैसम साफ हुआ। आसमान में बादल नहीं थे। लेकिन दोपहर बार फिर बादल छा गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। थोड़ी दर बारिश होने के बाद थम गई। धनबाद और आसपास के इलाकों में थम-थम कर बारिश हो र ही है। माैसम विभाग के अनुसार अभी माैसम ऐसा ही रहेगा।
बारिश के कारण माैसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि बारिश के कारण शहर थोड़ा परेशान भी है। धनबाद के गया पुल में पानी जमा होने के कारण स्थिति बदतर हुई है। गुल के अंदर गड्ढे निकल आए हैं। गड्ढों में पानी जमा हो गया है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।
अब तक 14 फीसद कम बारिश
एक जून से 12 अगस्त के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में 14 फीसद की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, सामान्य बारिश का अनुपात 661.9 एमएम होना चाहिए जो अब तक 569.1 एमएम है।
- रविवार तक का संभावित तापमान
- गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 28
- शुक्रवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26
- शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25
- रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26