Move to Jagran APP

अरब सागर में फिर सक्रिय हुआ चक्रवात, इस बार वायु है नाम

धनबाद मॉनसून के केरल में दस्तक के साथ ही चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 10:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:39 AM (IST)
अरब सागर में फिर सक्रिय हुआ चक्रवात, इस बार वायु है नाम
अरब सागर में फिर सक्रिय हुआ चक्रवात, इस बार वायु है नाम

धनबाद : मॉनसून के केरल में दस्तक के साथ ही चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों पर भारी बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। अगले 48 घटे में लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशका है। 12 और 13 जून को अरब सागर में 110 किलोमीटर प्रति घटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 13 जून को गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अप्रैल में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात फणि के बाद अब अरब सागर में चक्रवात आनेवाला है। इस चक्रवात का नामकरण वायु के रूप में किया गया है। इस बार नामकरण की बारी अपने देश की है। इससे पहले बांग्लादेश ने किया था।

prime article banner

इस बारे में मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि अभी चक्रवात ने आकार नहीं लिया है, बल्कि डिप्रेशन के रूप में है। अरब सागर से उत्तर की ओर बढ़ने से मानसून पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि मानसून भी उत्तर की ओर ही बढ़ रहा है। डिप्रेशन के धीरे-धीरे केरल की तरफ बढ़ने की आशका है। फिर गुजरात के तट को छू कर राजस्थान की अरावली पर्वतमाला से होकर 19 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। गुजरात पहुंचने पर इसके ताकतवर होने का अनुमान है। डॉ. यादव के अनुसार, धनबाद और आसपास इसका प्रभाव आंशिक तौर पर दिख सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। तेज आंधी और बारिश की संभावना नहीं है।

----

असम के लो प्रेशर से धनबाद में बूंदाबांदी

धनबाद : सोमवार को दिनभर तेज धूप के बाद दोपहर बाद मौसम में आंशिक बदलाव आ गया। दो मिनट की हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे कुछ देर के लिए धूप गायब हुई पर उमस बनी रही। डॉ. एसपी यादव के अनुसार, असम के लो प्रेशर की सक्रियता से मौसम में आंशिक बदलाव आया। इसका अधिक प्रभाव बिहार के पूर्णिया और उत्तर पूर्व से सटे हिस्से में रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.