विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, तापमान गिरेगा; बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

Published: Wed, 27 May 2026 08:37 AM (IST)

Dhanbad Weather Update Today: धनबाद में नौतपा के दूसरे दिन तापमान में गिरावट आई, पर उमस बनी रही। गुरुवार से ...और पढ़ें

धनबाद में भीषण गर्मी से आम और खास हर कोई है परेशान। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद में भीषण गर्मी से आम और खास हर कोई है परेशान। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. गुरुवार से धनबाद में मौसम बदलेगा, बारिश के आसार।

  2. गर्जन और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

  3. अधिकतम तापमान में 8-9 डिग्री की गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Weather Today: झारखंड के धनबाद और आसपास के जिलों-बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में नाैतपा के तीसरे दिन बुधवार को भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, गुरुवार से मौसम के रंग बदलने की संभावना जताई जा रही है। धनबाद और बोकारो समेत चार जिलों में गर्जन और आंधी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजहाली गिरने की भी संभावना है।

नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई। 40-41 डिग्री से लुढ़क कर अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया। पर गर्मी और उमस ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। शाम के मौसम में भी उमस और गर्माहट घुली रही। बीच बीच में हल्की ठंडी हवाओं ने राहत भी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार और आसपास चक्रवाती घेरा बन गया है। दक्षिण बिहार से आंध्र प्रदेश तक बने ट्रफ के दायरे में झारखंड भी है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में चक्रवाती घेरा सक्रिय है। गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के कारण इस माह के अंतिम दिनों में गर्जन व आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

आठ-नौ डिग्री तक लुढ़केगा अधिकतम तापमान

आंधी-बारिश की गतिविधि शुरू होने से तेजी से चढ़े पारे में गिरावट आने का अनुमान है। 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान आठ-नौ डिग्री लुढ़क कर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे कुछ दिनों के लिए गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा।

अगले पांच का संभावित तापमान

बुधवार 37 25
गुरुवार 33 25
शुक्रवार 32 24
शनिवार 35 25
रविवार 35 26