राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद को तीसरा स्थान
धनबाद रांची खेलगाव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में धनबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
By Edited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 08:49 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 08:49 AM (IST)
धनबाद : रांची खेलगाव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में धनबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धनबाद के कराटेकारों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित 17 पदक पर अपने नाम किया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सौजन्य में दो दिवसीय राज्य कराटे प्रतियोगिता में 18 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। धनबाद जिला कराटे संघ के बैनर तले जूनियर बालक वर्ग में खेलते हुए सुशातो कोड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में जूली कुमारी और अंडर 21 महिला वर्ग में दिव्या कुमारी ने भी स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान काता एवं कुमिते के अलग-अलग उम्र और भार वर्ग में पूनम कुमारी, अनामिका कुमारी तथा पूर्णिमा ठाकुर को रजत पदक प्राप्त हुआ। श्रेया रानी, मयंक कुमार, करण राज, प्रियाशी कुमारी, दिव्या, अभिषेक कुमार, अंकु सिंह तथा ओम प्रकाश महतो को कास्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के पदक तालिका में धनबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को शामिल कर राज्य कराटे टीम का गठन किया गया है, जो आगामी 5 से 7 अप्रैल तक गुवाहाटी आयोजित होने वाली काई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, धनबाद जिला कराटे संघ के संरक्षक चंद्रशेखर अग्रवाल, जेएन सिंह, केबी भार्गव, अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष अनुपम मेहता, रेजा इश्तियाक, मनोज शर्मा के अलावा अनिल तुलस्यान, सूरज वर्मा, पवन वर्णवाल, राजेश सिंह, राजेश यादव, राजा विश्वकर्मा, राम कुमार, प्रियरंजन कुमार और संघ के महासचिव रंजीत केसरी ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें