विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के टुंडी में शिक्षक ने मासूम से की अश्लील हरकत, महिलाओं ने की पिटाई; पुलिस ने भेजा जेल

By Dinesh Kumar Mahatha Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 26 Mar 2026 05:15 PM (IST)

Dhanbad Teacher Molests Girl: धनबाद के टुंडी स्थित बसहा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक संजीव कुमार पर चार साल की ...और पढ़ें

विद्यालय में शिक्षको डांट-फटकार लगातीं महिला।

विद्यालय में शिक्षको डांट-फटकार लगातीं महिला।

जागरण संवाददाता, टुंडी (धनबाद)। बसहा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मां के द्वारा लिखित शिकायत के बाद टुंडी पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह है मामला

दक्षिणी टुंडी बेगनोरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बसहा में लगभग चार साल की बच्ची को स्कूल पढ़ने के लिए भेज रहे थे। मंगलवार को बच्ची स्कूल गर्ई तो शिक्षक संजीव कुमार ने बच्ची के साथ अकेले में ले जाकर प्राइवेट पार्ट में छेड़खानी की गई।

रात में उसकी मां हाथ पैर में तेल लगा रही थी तब बच्ची दर्द लगा तो सारा मामला का खुलासा हुआ। अगले सुबह शिक्षक के स्कूल आने के बाद बड़ी संख्या में आदिवासियों और महिलाओं ने घेरकर फजीहत करते हुए शिक्षक की पिटाई की।

जानकारी मिलने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की पहुंचे व बीच-बचाव कर थानेदार उमाशंकर को सूचना दी। सूचना मिलने पर टुंडी थानेदार उमाशंकर स्कूल पहुंचे व शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले आए।

इस मामले को लेकर कई गांवों के आदिवासियों ने लगभग 12 घंटे तक महापंचायत की। पर कोई फैसला नहीं हो पाने पर बच्ची की मां ने लिखित शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने शिक्षक को गुरुवार को धनबाद जेल भेज दिया। 

इस घटना के आरोपी शिक्षक ने खूद को बेकसूर बता रहा था। शिक्षक देवघर जिले के मोहनपुर गांव के निवासी है।