Move to Jagran APP

दूसरे राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाने झारखंड की पिकलबॉल टीम इंदौर रवाना... छह ख‍िलाड़ी धनबाद से

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीत कर घर वापसी पर झारखंड टीम का धनबाद स्टेशन में जोरदार स्वागत उदयपुर राजस्थान में 30 सितंबर से एक अक्टूबर को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप भगत सिंह कप में झारखंड ने तीन स्वर्ण पांच रजत और चार कांस्य पदक जीता।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Fri, 07 Oct 2022 09:27 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:27 AM (IST)
दूसरे राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाने झारखंड की पिकलबॉल टीम इंदौर रवाना... छह ख‍िलाड़ी धनबाद से
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप भगत सिंह कप में झारखंड ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीता।

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सह सचिव बी. सुधीर ने धनबाद स्थित अपने कार्यालय में बताया कि झारखंड की 24 सदस्यीय टीम सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाले राष्ट्रीय पिकलबाल टूर्नामेंट के लिए रवाना हुई। इंदौर जाते हुए रास्ते में पटना पहुंचने पर बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने झारखंड पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार और सिक्किम पिकलबॉल संघ के सचिव हेमंत गुरूंग का फुलमाला पहना कर स्वागत किया।

loksabha election banner

झारखंड टीम के टीम मैनेजर हिमांशु सिन्हा को सम्मानित करते हुए उन्हें बिहार, सिक्किम और झारखंड तीनों राज्यों के खिलाड़ियों का मैनेजर नियुक्त किया गया। इंदौर में 16 राज्यों के 400 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पिकलबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पिकलबाल की लोकप्रियता झारखंड में काफी तेजी से बढ़ रही है। दूसरे राष्ट्रीय पिकलबाल प्रतियोगिता में झारखण्ड से चयनित खिलाड़ियों में रोहित कुमार, अभिषेक, जसमीत, कौशल, राजु सिंह, निशांत भास्कर, अमन सिंह, अमन गोएल, चिरंजीव, नैरेथ जैन, संजीत कुमार, अमित तुरी, प्रचेता वर्मा, सुचेता वर्मा, भूमि एकघरा, आस्था साव, कृतिका, रितिका बगेडिया, सुमन, अंजनी, प्रीति भास्कर हैं। इनमें से छह खिलाड़ी धनबाद से हैं।

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीत कर घर वापसी पर झारखंड टीम का धनबाद स्टेशन में जोरदार स्वागत

उदयपुर राजस्थान में 30 सितंबर से एक अक्टूबर को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप भगत सिंह कप में झारखंड ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीता। ओपनकाता वर्ग में राज संचु राजवार ने रजत पदक और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

सब जूनियर बालिका काता कैटेगरी में प्राची प्रिया स्वर्ण, कैडेट बालिका वर्ग काता और कुमिते में तृप्ति चंद्रवंशी स्वर्ण और रजत, कैडेट बालक वर्ग में आयुष सिंह को रजत और कांस्य, जूनियर वर्ग में कुमार उज्ज्वल निहाल को स्वर्ण और कांस्य सीनियर काता और कुमिते 67 केजी में विवेक महतो को कांस्य और रजत, सीनियर कुमीते 75 केजी संस्कार तिवारी को कांस्य, सीनियर 60 केजी नागेंद्र बारी को रजत पदक मिला।

झारखंड की टीम ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही, जबकि दिल्ली प्रथम, राजस्थान दूसरे और मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर रही। जीत कर घर वापसी पर झारखंड टीम का धनबाद रेलवे स्टेशन में फुलमालों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.