विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त तक बढ़ा, दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को राहत

Published: Thu, 30 Jul 2026 10:36 AM (IST)

Indian Railway Update: धनबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है। धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का 31 अगस्त तक विस्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का 31 अगस्त तक विस्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से दिल्ली जानेवाले यात्रियों को रेलवे ने राहत दे दी है। धनबाद से दिल्ली होकर शकूरबस्ती तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिये गये हैं। 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल अब प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को तीन से 31 अगस्त तक चलेगी।

वापसी में 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चार अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी। विस्तारित तिथियों के लिए टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू होने की संभावना है। 

12 स्पेशल ट्रेनों को मिला विस्तार, धनबाद-दिल्ली व चंडीगढ़ लिस्ट से बाहर

पूर्व मध्य रेल की 12 स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दे दिया गया है। इनमें बरौनी-नई दिल्ली, दरभंगा-नइ दिल्ली, पूर्णिया कोर्ट-आनंदविहार, सहरसा-आनंदविहार की स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली की अधिकतर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तार के बाद भी धनबाद-दिल्ली और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल लिस्ट से बाहर रही।

आसनसोल-गोरखपुर का मनकठा व बड़हिया में अतिरिक्त ठहराव

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से पूर्व मध्य रेलवे के मनकठा और बड़हिया स्टेशनों पर 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल का अस्थाई ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल मनकठा और बड़हिया स्टेशनों पर क्रमशः 01:26 बजे और 01:38 बजे पहुंचेगी और 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल बड़हिया और मनकठा स्टेशनों पर क्रमशः 01:20 बजे और 01:31 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें ऊपर बताए गए स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में 02 मिनट के लिए रूकेगी।